प्राइमरी स्कूलों के लिए दो हेल्पलाइन ; एक फोन पर शिक्षकों की छुट्टी होगी मंजूर

               यूपी के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की भी सुनी जाएगी और शिक्षकों की भी। एक फोन पर शिक्षकों की छुट्टी मंजूर होगी।
               इसके लिए जिला स्तर पर दो तरह की हेल्पलाइन बनेंगी जिसमें से एक अभिभावकों के लिए होगी और एक शिक्षकों की समस्याओं के हल के लिए। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है।
             हर जिले में ये दो हेल्पलाइन बनेंगी जिनके नंबर प्रचारित किए जाएंगे। वहीं अध्यापकों से संबंधित हेल्पलाइन पर अवकाश की मंजूरी फोन करने पर ही मिलेगी।
              वहीं शिक्षक वेतन भुगतान, जीपीएफ से एडवांस की अनुमति, एसीपी, रिटायरमेंट के बाद के देय के भुगतान से संबंधित शिकायत यहां दर्ज कराई जा सकेगी।
               अभिभावकों की हेल्पलाइन पर स्कूल से संबंधित किसी भी समस्या की शिकायत की जा सकेगी।
                मसलन यूनिफार्म, एमडीएम, निशुल्क पाठ्यपुस्तक, यूनिफार्म वितरण से संबंधित कोई भी शिकायत या सूचना यहां से प्राप्त की जा सकेगी। इन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण होगा। इस बारे में विस्तृत कार्ययोजना बाद में जारी की जाएगी।
               फिलहाल सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को हेल्पलाइन की स्थापना से संबंधित कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इन सारी शिकायतों का ब्योरा फाइलों में दर्ज किया जाएगा और निस्तारण से संबंधित अभिलेख भी रखने होंगे।


Keyword ; shikshamitra,teachers,TET,salary,15000teachers recruitment,72825trainee teachers,basic education

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions