15 हजार शिक्षकों की भर्ती ; चार बार आवेदन लेने के बाद भी नियुक्तियां लटकी,सरकार और कोर्ट ने उड़ाया बेरोजगारों का मजाक

             बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया नौ दिसंबर 2014 से चल रही है। जनवरी 2015 से आवेदन लेने का सिलसिला इस तरह शुरू हुआ कि वह चार मर्तबा बीते 15 जनवरी 2016 तक चला।
             चौथी बार आवेदन लेने की प्रक्रिया पूरी होने पर परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया था कि एक फरवरी को नए दावेदारों की काउंसिलिंग कराकर पांच फरवरी को सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांट दिया जाए।
              इसी बीच महेंद्र प्रताप सिंह व सात अन्य बनाम उप्र राज्य व अन्य के याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 25 जनवरी को भर्ती पर स्थगनादेश जारी कर दिया।
              न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए परिषद ने भर्ती प्रक्रिया अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया है।  शिक्षकों की भर्ती का शासनादेश जारी होने के बाद पहली बार बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी, उर्दू बीटीसी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों, दूसरी बार में केवल डीएड यानी विशेष शिक्षा वाले अभ्यर्थियों से और तीसरी बार हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में विशिष्ट बीटीसी 2004, 2007 एवं 2008 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिया को आवेदन करने का मौका दिया गया।
                चौथी बार हाईकोर्ट के निर्देश पर सबके लिए वेबसाइट खोली गई। इस भर्ती प्रक्रिया में लगातार अभ्यर्थियों की तादाद बढ़ती जा रही है, लेकिन सीटें ज्यों की त्यों हैं, जबकि अभ्यर्थी यह भी मांग कर रहे हैं कि जिस तरह से अलग-अलग अभ्यर्थियों के लिए वेबसाइट खोली गई।
                ऐसा लगता है कि सरकार और कोर्ट दोनों मिलकर बेरोजगारों से एक भद्दा  मजाक करने में लगे है।बेसिक शिक्षा के इतिहास में इससे पहले ऐसा कभी भी देखा नहीं गया।

Keyword ; teachers,tet,btc,B.ed

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले

स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब खादी एवं ग्रामोद्योग की तैयार की हुई ड्रेस पहनेंगे ; स्कूल ड्रेस मुहैया कराने की तैयारी

नॉन टीचिंग श्रेणी के ग्रेड-1/2 के 116 पदों पर भर्तियाँ, 06 मार्च 2020 तक करें आवेदन

एलआईसी में एएओ के700पदों पर भर्ती