यूपी टीईटी परीक्षा 2015 की तैयारियां लगभग पूरी ; 12 हजार 384 युवा बिना परीक्षा के ही बाहर

        यूपी टीईटी 2015 में 12 हजार 384 युवा बिना परीक्षा के ही बाहर हो गए हैं। योग्यता के अभाव में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने इन अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिया है।
         उनकी पूरी सूची टीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड निकालने वाली वेबसाइट पर दर्ज है। उसमें सभी के आवेदन निरस्त करने का कारण भी लिखा गया है।
           यूपी टीईटी परीक्षा 2015 की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, इस समय आवेदक अपने-अपने एडमिट कार्ड निकाल रहे हैं।  
          सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने जो 1200 परीक्षा केंद्रों की सूची एनआइसी को भेजी थी उसे अधिकृत रूप से तय कर दिया है और सिर्फ 1128 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए करीब साढ़े बारह लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया था, लेकिन आवेदन केवल नौ लाख 42 हजार ने ही किया।
          तीन लाख युवाओं ने परीक्षा से कन्नी काट ली। यही नहीं, जिन युवाओं ने आवेदन किया भी है उनमें 12 हजार 384 ऐसे युवा हैं जो अर्हता पूरी न करने के कारण परीक्षा से बाहर हो गए हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने आवेदन निरस्त किए हैं।
           मसलन प्राथमिक स्कूल के शिक्षक के लिए बीएड एवं सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के 45 फीसद अंक न होना या आरक्षित अभ्यर्थी के 40 फीसद अंक नहीं हैं। उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
           परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के रजिस्ट्रार नवल किशोर ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। दो फरवरी को होनी वाली परीक्षा के प्रश्नपत्र आदि समय पर ही पहुंच जाएंगे।
           जल्द ही शासन के अफसर सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से एवं नकल विहीन कराने के निर्देश जारी करेंगे।


Keyword ; teachers,TET,29334 recruitment,high court,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणी के कुल 3495 पदों पर भर्ती ; आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2018 तक

SCHOOL EDUCATION : स्कूलों में आएगा नया सिलेबस, बदलेंगी किताबें, सरकार ने दिया ये आदेश

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

ईएसआईसी नई दिल्ली भर्ती 2018 ; जूनियर इंजीनियर के 79 पदों पर नियुक्तियां

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

टीईटी 2011 की धांधली : 72,825 भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा भर्ती का विज्ञापन निकालने के साथ ही हो गया था तय

परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई संग रचनात्मकता पर भी जोर ; शैक्षिक सत्र 2016-17 के परिषदीय विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों के लिए जारी किया कैलेंडर

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई