3500 उर्दू शिक्षकों की भर्ती ; भर्ती के लिए आदेश जारी 10 जनवरी से शुरू होगी प्रक्रिया, 25 फरवरी तक मिलेगा नियुक्ति पत्र

           प्राथमिक विद्यालयों में 3500 उर्दू शिक्षकों की भर्ती के लिए आदेश जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू की जाएगी।
            अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने 25 फरवरी तक सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने का आदेश भी दिया है।
             इस साल जुलाई में सूबे के 9974 प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 19948 पद स्वीकृत किए गए थे। राज्य सरकार ने पिछले महीने इनमें से 3500 पद उर्दू शिक्षकों के लिए आरक्षित कर दिए।
             भर्तियां अध्यापक सेवा नियमावली-1981 के तहत जिलास्तर पर की जाएंगी। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और उर्दू बीटीसी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
               शासन ने 10 जनवरी को हर जिले में विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए हैं। 11 जनवरी से 30 जनवरी तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 4 फरवरी को ऑनलाइन आवेदनों में त्रुटियों को दूर करने का मौका मिलेगा।
              8 फरवरी को मेरिट लिस्ट प्रकाशित होगी और 10 फरवरी से काउंसलिंग शुरू की जाएगी। सभी जिलों में हर हाल में 25 फरवरी तक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने होंगे।
               इन्हें भी आवेदन का मौका
             11 अगस्त 1997 से पहले के मोअल्लिम-ए-उर्दू को उर्दू बीटीसी के समकक्ष माना जाएगा। 11 अगस्त 1997 के पहले के ही अदीब, मुंशी या मौलवी को हाईस्कूल, आलिम और अदीब ए माहिर को इंटरमीडिएट और अदीब-ए-कामिल को स्नातक उर्दू के समकक्ष माना जाएगा।
                जिलेवार भर्तियों की संख्या
आगरा-101, अलीगढ़-34, इलाहाबाद-52, अम्बेडकर नगर-44, औरेय-11, आजमगढ़-69, बदायूं-18, बहराइच-79, बलिया-69, बलरामपुर-99, बांदा-26, बाराबंकी-87,बरेली-15, बस्ती-66, भदोही-33, संभल-2, बिजनौर-12,बुलन्दशहर-04,चंदौली-05,छत्रपति साहूजी महाराज नगर-108, चित्रकूट-37,देवरिया-64,एटा-60,इटावा-18,फैजाबाद-67, फर्रुखाबाद-46, फतेहपुर-68,फीरोजाबाद-50, गौतमबुद्धनगर-03, गाजियाबाद-01, गाजीपुर-82, गोण्डा-128, गोरखपुर-41, हमीरपुर-01, हरदोई-106, हाथरस-33, जौरनपुर-59,झांसी-13,जेपी नगर-12, कन्नौज-59, कानपुर देहात-16, कानपुर नगर-19, कांशीराम नगर-29,कौशाम्बी-20, कुशीनगर-140, लखीमपुर खीरी-124, ललितपुर-46, लखनऊ-07,महराजगंज-73,महोबा-04, मैनपुरी-48, मथुरा-37, मऊ-11, मेरठ-01,मिर्जापुर-45,मुरादाबाद-07,मुजफ्फरनगर-03, पीलीभीत-12,शामली-04, प्रतापगढ़-101,रायबरेली-124,रामपुर-12,सहारनपुर-09, संतकबीरनगर-25, शाहजहांपुर-41, सिद्धार्थनगर-132, सीतापुर-120, सोनभद्र-175,श्रावस्ती-21, सुल्तानपुर-117, उन्नाव-93, वाराणसी-2




Keyward ; teachers recruitment,btc,ubtc,72825recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

DRDO में युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, 10 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी