3500 उर्दू शिक्षकों की भर्ती ; अधिकतम आयुसीमा 62 साल

           उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति रिटायरमेंट की उम्र तक होगी। उर्दू विषय के 3500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए मंगलवार को जो शासनादेश जारी हुआ है उसमें अधिकतम आयुसीमा 62 साल रखी गई है।
            ये कवायद 11 अगस्त 1997 से पहले मोअल्लिम-ए-उर्दू डिग्रीधारकों और भूतपूर्व सैनिकों को शिक्षक बनाने के लिए की जा रही है।
           बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूलों में नियुक्ति की अधिकतम आयु 50 साल है। लेकिन अध्यापक सेवा नियमावली 1981 में संशोधन कर मोअल्लिम-ए-उर्दू और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आयु सीमा 62 साल कर दी गई है।
           इससे पहले 17 अगस्त 2013 को 4280 उर्दू शिक्षकों की भर्ती में भी आयुसीमा 62 साल रखी गई थी।
पिछली बार खाली रह गए थे 1939 पद
           प्राइमरी स्कूलों में उर्दू शिक्षकों की भर्ती के लिए अगस्त 2013 में शुरू हुई प्रक्रिया में 1939 पद खाली रह गए थे। ढाई साल पहले 2341 पद ही भरे जा सके थे।
उर्दू से स्नातक-परास्नातक मांग रहे अवसर
           प्राथमिक स्कूलों में उर्दू विषय के सहायक अध्यापकों की भर्ती में उर्दू से स्नातक या परास्नातक के साथ सामान्य बीएड और टीईटी पास अभ्यर्थी भी अवसर देने की मांग कर रहे हैं।
            इन अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि इस भर्ती में अवसर नहीं मिला तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
            11 अगस्त 1997 से पहले मोअल्लिम ए उर्दू करने वालों के लिए यह भर्ती शुरू की गई है लिहाजा उन्हें पहले अवसर दिया जाए। यदि सीट बचती है तो दूसरे योग्य अभ्यर्थियों को अवसर मिलने से हमें कोई तकलीफ नहीं है।
मो. जिया, प्रदेश अध्यक्ष, उर्दू मोअल्लिम बेरोजगार संघ


Keyward ; teachers recruitment,btc,ubtc,72825recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

DRDO में युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, 10 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी