40 हजार शिक्षकों में पुरानी पेंशन की आस जगी ; हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश में पुरानी पेंशन योजना के तहत जीपीएफ काटने का दिया निर्देश

          बुलंदशहर, सुलतानपुर और बांदा के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 2004 में चयनित शिक्षकों के जीपीएफ की कटौती जनवरी से होगी।
           इन तीन जिलों में आदेश जारी होने के बाद प्रदेश भर में विशिष्ट बीटीसी 2004 में चयनित हुए लगभग 40 हजार शिक्षकों को अपने जिलों में आदेश जारी होने का इंतजार है।
           दस सालों की नौकरी के बाद भी इन शिक्षकों का नई या पुरानी किसी भी पेंशन योजना में जीपीएफ नहीं कट रहा है।
           हालांकि 8 अक्टूबर, 2015 को हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश में पुरानी पेंशन योजना के तहत इन शिक्षकों का जीपीएफ काटने का निर्देश दिया है।
            विशिष्ट बीटीसी 2004 में 46,189 शिक्षकों की भर्ती का आदेश हुआ था। इसमें जनवरी-फरवरी में लगभग 40 हजार शिक्षकों का चयन किया गया और सितम्बर, 2004 से इनका छह महीने का प्रशिक्षण शुरू किया गया।
            वहीं इन्हें मौलिक नियुक्ति दिसम्बर, 2005 में दी गई। इस बीच 28 मार्च, 2005 को नई पेंशन योजना की अधिसूचना जारी कर दी गई और बेसिक शिक्षा विभाग में शासनादेस 2010 में जारी हुआ।
            इस आधार पर इस चयन प्रक्रिया में शामिल शिक्षक हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने 2012 में सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों से पुरानी या नई पेंशन योजना का विकल्प लेने को कहा। लेकिन इस प्रकरण को सुलझाया नहीं गया।
            दोबारा याचिका दायर करने पर अक्टूबर 2015 में हाईकोर्ट ने कहा कि शिक्षकों के वेतन से पुरानी पेंशन योजना के तहत जीपीएफ काटा जाए और ये अंतिम फैसले के अधीन होगी।

Keyword ; teachers,TET,29334 recruitment,high court,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

आईटीबीपी में कांस्टेबल (टेलिकॉम) के 218 पद, ऑनलाइन करें आवेदन

852 नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर ये भर्तियां, करें आवेदन 21 अगस्त 2019 तक

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

IIT दिल्ली Recruitment 2018 ; लाइब्रेरी सहायक समेत कई पदों पर भर्ती

एयर इंडिया भर्ती 2019 ; 109 ग्राहक एजेंट और ड्यूटी मैनेजर टर्मिनल पदों के लिए भर्तियाँ, वॉक-इन-इंटरव्यू 13 और 14 मई 2019 तक

क्लर्क के 48 पदों पर भर्ती

69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती : अब शिक्षक भर्ती परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती, कई सवालों के विकल्प उत्तर गलत पाए गए

UPPSC JE सिविल पदों के साक्षात्कार के परिणाम घोषित, यहाँ देखें

72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती ; 658 आवेदकों को एडहॉक नियुक्ति दी जाएगी