72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती ; 658 आवेदकों को एडहॉक नियुक्ति दी जाएगी

            प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में 658 उन आवेदकों को एडहॉक नियुक्ति दी जाएगी जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं की हैं।
             सुप्रीम कोर्ट में 8 दिसम्बर को सुनवाई के दौरान वकीलों ने याचिका करने वाले लगभग 1100 अभ्यर्थियों के लिए कुछ व्यवस्था करने का अनुरोध किया था।इस पर उत्तर प्रदेश के महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने कहा था कि सभी याचिकाकर्ताओं को एडहॉक (अस्थायी) नियुक्ति देने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
              सुप्रीम कोर्ट ने एक महीने में याचिका करने वालों को अस्थायी नियुक्ति देने का निर्देश इस शर्त पर दिया था कि यह नियुक्ति याचिकाओं के निस्तारण पर निर्भर करेगी।
               सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने के बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने याचिकाकर्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी और अब तक 658 की सूचना वकीलों के जरिए मिल चुकी है। सूत्रों के अनुसार, इनकी नियुक्ति के आदेश जल्द बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दिए जाएंगे।

Keywords ; teachers,btc,tet,teachers recruitment,basic education

Comments

Popular posts from this blog

प्रशासनिक अफसरों की भर्ती में धांधली ; आजतक ने स्टिंग ऑपरेशन करके उस धांधली का सच किया बेपर्दा

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

उच्च शिक्षा Online Classes : डिग्री कालेजों में ऑनलाइन शिक्षा की तैयारी शुरू

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण