72825 प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए अच्छी खबर ; अतिरिक्त प्रशिक्षण का मानदेय भुगतान करने के निर्देश जारी

             छह महीने से अधिक प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने अतिरिक्त प्रशिक्षण का मानदेय भुगतान करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए सभी बीआरसी से प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण का डाटा जुटाकर लिस्ट तैयार की जाएगी।
            प्रशिक्षु भर्ती 2011 के तहत नियुक्ति पत्र पाने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों को स्कूलों और बीआरसी पर छह महीने का प्रशिक्षण कराने के निर्देश थे, लेकिन शासन की लेटलतीफी के चलते 940 प्रशिक्षुओं ने दो महीने 10 दिन का अतिरक्त प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके अलावा करीब साढ़े चार सौ प्रशिक्षु शिक्षकों में से किसी ने 15 दिन तो किसी ने एक महीने का अतिरिक्त प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
              प्रशिक्षुओं का 7300 रुपये प्रति माह के हिसाब में छह महीने का मानदेय भुगतान कर दिया गया है। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रशिक्षण की लिस्ट सभी बीआरसी से तलब की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार अतिरिक्त प्रशिक्षण का मानदेय भुगतान किया जाएगा।
              मानदेय की उठ रही थी मांग प्रशिक्ष शिक्षक अतिरिक्त किए गए प्रशिक्षण के मानदेय की मांग उठा रही थी।
              प्रशिक्षु शिक्षक संघ के संस्थापक शैलेंद्र का कहना है कि शासन की देरी की वजह से प्रशिक्षुओं को अतिरिक्त प्रशिक्षण करना पड़ा है।यूपीटीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षु शिक्षक संघ चक्रेश कुमार ने बताया कि बीएसए से अतिरिक्त प्रशिक्षण के मानदेय के भुगतान की मांग की गई है।
               1.39 करोड़ है मानदेय राशि जिले में दो महीने 10 दिन का अतिरिक्त प्रशिक्षण करने वाले 940 प्रशिक्षु शिक्षकों की 7300 रुपये प्रति महीने के अनुसार मानदेय 13952733 रुपये बन रही है





Keywords ; teachers,btc,tet,teachers recruitment,basic education

Comments

Popular posts from this blog

प्रशासनिक अफसरों की भर्ती में धांधली ; आजतक ने स्टिंग ऑपरेशन करके उस धांधली का सच किया बेपर्दा

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

उच्च शिक्षा Online Classes : डिग्री कालेजों में ऑनलाइन शिक्षा की तैयारी शुरू

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण