72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती ; दो प्रमाणपत्रों का सत्यापन हो जाने पर वेतन भुगतान , शिक्षकों को अब जल्द ही वेतन

            प्रमाणपत्रों के सत्यापन में देरी हो रही है क्योंकि समायोजित हुए लगभग 72 हजार शिक्षा मित्रों, 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में नियुक्त लगभग 62 हजार प्रशिक्षुओं के प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी जारी है।
            29,334 शिक्षकों को अब जल्द ही वेतन मिलेगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने दो प्रमाणपत्रों का सत्यापन हो जाने पर वेतन भुगतान के आदेश दे दिए हैं। इन शिक्षकों को लगभग चार महीने का वेतन मिलेगा।
           अब दसवीं, बारहवीं, स्नातक या प्रशिक्षण (बीएड/बीटीसी आदि) में से किन्हीं भी दो प्रमाणपत्रों के सत्यापन पर वेतन दिया जा सकेगा। सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिए गए हैं।
            अगस्त-सितम्बर से गणित व विज्ञान के लिए नियुक्त इन शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति दी जा रही है। इन शिक्षकों को वेतनबैण्ड 9300-34800 ग्रेड पे 4600 रुपए पर नियुक्ति दी गई है लेकिन इन्हें अभी तक एक भी महीने का वेतन नहीं मिला है। इसका कारण है कि सभी प्रमाणपत्रों के सत्यापन का इंतजार किया जा रहा है।
            इसके अलावा माध्यमिक स्कूलों में भर्ती लगभग पौने सात हजार एलटी ग्रेड शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन भी चल रहा है। इस कारण माध्यमिक शिक्षा परिषद समेत कई विश्वविद्यालयों में सत्यापन के लिए प्रमाणपत्रों के ढेर लग गए हैं।


Keyword ; teachers,TET,29334 recruitment,high court,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

प्रशासनिक अफसरों की भर्ती में धांधली ; आजतक ने स्टिंग ऑपरेशन करके उस धांधली का सच किया बेपर्दा

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

उच्च शिक्षा Online Classes : डिग्री कालेजों में ऑनलाइन शिक्षा की तैयारी शुरू

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण