शिक्षामित्रों को दस फरवरी तक वेतन ; दूसरे बैच के 77 हजार समायोजित शिक्षामित्रों को किन्हीं दो सत्यापन पर जल्द मिलेगा वेतन

            कोई दो शैक्षणिक अंकपत्रों के सत्यापन के बाद कर दिया जाएगा भुगतान । सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश, सत्यापन में देरी के कारण रुका है पेमेंट।
             दूसरे बैच के करीब 77 हजार समायोजित शिक्षामित्रों को जल्द वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद ने कोई भी दो शैक्षणिक अंकपत्रों के सत्यापन के बाद भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही वेतन भुगतान की कार्रवाई हर हाल में 10 फरवरी तक पूरा कर लेने को कहा है।
            दूसरे बैच के करीब 77 हजार शिक्षामित्र मई-2015 में ही सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित हो चुके हैं। लेकिन, शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन न हो पाने के कारण उन्हें वेतन जारी नहीं हो सका है।
             वेतन देने से पहले हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक के अंक पत्रों के सत्यापन कर लेने का नियम है। सोमवार को जारी आदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने इस नियम में थोड़ी ढील दे दी है।
             अब तीन में से कोई दो अंक पत्र सही पाए जाने पर वेतन जारी कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष गाजी इमाम आला और दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने इस फैसले का स्वागत किया है।
                राज्य सरकार ने दो चरणों में 1.36 लाख शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया था। इनमें पहले चरण में समायोजित लगभग 59 हजार शिक्षामित्रों को तो वेतन भुगतान हो रहा है लेकिन दूसरे चरण के 77 हजार शिक्षामित्रों में से ज्यादातर का वेतन भुगतान नहीं हो पाया है। इसकी मुख्य वजह शिक्षामित्रों के शैक्षिक अंकपत्रों का सत्यापन न होना है।
                लिहाजा, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी बीएसए को समायोजित शिक्षामित्रों के तीन में से से किन्ही दो शैक्षिक अंकपत्रों के सत्यापन के आधार पर वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया है।
                सभी बीएसए को हिदायत दी गई है कि वे अंकपत्रों के सत्यापन की कार्यवाही तय समयावधि में पूरी करा लें ताकि 10 फरवरी तक वेतन भुगतान कर दिया जाए।



Keywords ; teachers,btc,tet,teachers recruitment,basic education

Comments

Popular posts from this blog

सफाईकर्मी के लिए अगड़ी जाति के हजारों ; MA-बीटेक ने किया आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

147 ट्रेनी एवं वर्कमैन पदों के लिए करें आवेदन 26 नवंबर 2018 तक

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

Jobs in Ministry of Human Resource Development, Government of India

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट का आदेश सीघ्र ; गाजी इमाम आला 

बीटीसी 2014 की कागजों पर सोमवार को काउंसिलिंग पूरी, दाखिला व खाली सीटों का ब्यौरा नहीं; पढाई आज से

National Company Law Tribunal (NCLT) invited applications of candidates for the Stenographer Posts

UPSC CDS Recruitment 2018 ; सेना में 417 अधिकारियों की भर्ती, अंतिम तिथि 26 नवंबर 2018