शिक्षकों को दो साल बाद जिले के अंदर ट्रांसफर का मौका ; अंतर-जनपदीय तबादले के लिए करना होगाइंतजार

              बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी व उच्च प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों को दो साल बाद जिले के अंदर ट्रांसफर का मौका मिलेगा।      
             स्थानान्तरण व समायोजन के लिए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है जो नीति निर्धारण के लिए अपनी रिपोर्ट चार जनवरी तक शासन को देगी।
            समिति में मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक वाराणसी व मुरादाबाद के अलावा लखनऊ, झांसी, गोंडा, इलाहाबाद व कुशीनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है।
              जिले के अंदर शिक्षकों का ट्रांसफर दो साल से नहीं हुआ है। 2015 में ट्रांसफर के लिए 31 अगस्त को प्रमुख सचिव एचएल गुप्ता ने नीति जारी की थी।
              लेकिन 12 सितम्बर को शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन निरस्त होने के बाद प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब फिर से प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं।
              माना जा रहा है कि ट्रांसफर एक अप्रैल को 2016-17 सत्र शुरू होने से पहले हो जाएंगे।
              अंतर-जनपदीय के लिए करना होगा इंतजार
               सरकारी प्राइमरी व उच्च प्राथमिक स्कूल के  शिक्षकों को अंतर-जनपदीय तबादले के लिए इंतजार करना होगा। सूत्रों के अनुसार फिलहाल इस पर कोई विचार नहीं हो रहा।


Keyward ; teachers,salary,transfer,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण