प्रशिक्षु शिक्षक भुखमरी की कगार पर ; शिक्षामित्रों के लिए किया है अलग आदेश

         समायोजित हुए शिक्षा मित्रों को केवल दो प्रमाणपत्रों के समायोजन पर वेतन...लेकिन प्रशिक्षु शिक्षक से शिक्षक बने अभ्यर्थी अब भी वेतन से दूर हैं।
            उन्हें सत्यापन के नाम पर एक भी वेतन नहीं दिया गया। कई जिलों में प्रशिक्षु शिक्षक भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं।
            प्रशिक्षु शिक्षकों ने 8-9 महीने तक क्रियात्मक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। अगस्त में हुई परीक्षा में लगभग 43 हजार प्रशिक्षु पास हुए।
             माना गया कि जल्द ही उन्हें सहायक अध्यापक के पद पर मौलिक नियुक्ति दी जाएगी लेकिन इसमें भी देर लगी और नवंबर में जाकर उन्हें नियुक्ति पत्र दिए गए। इस बीच केवल उन्हें छह महीने का मानदेय प्रतिमाह 7 हजार रुपए की दर से दिया गया।
              केवल 42 हजार रुपए ही उन्हें अब तक मिले हैं। वेतन के इंतजार में कई प्रशिक्षु भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं क्योंकि कइयों को अपने जिले से दूर जिलों में नियुक्ति मिली है।
               ऐसे में वहां जाकर रहना, खाना और स्कूल तक पहुंचना ही एक मुश्किल बन गई है। दूसरे शहर में होने वाला खर्च वे बिना पैसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
             शिक्षामित्रों के लिए किया है अलग आदेश सरकारी प्राइमरी स्कूलों में शिक्षामित्र, प्रशिक्षु शिक्षक और जूनियर शिक्षक तीनों को अगस्त से नवम्बर तक मौलिक नियुक्ति दी गई है।
              लेकिन शिक्षामित्रों को केवल दो प्रमाणपत्रों के सत्यापन के पर वेतन दिए जाने का आदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किया है। जबकि पहले बैच में परीक्षा किए हुए लगभग 40 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों और 29,334 जूनियर शिक्षकों के लिए ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया।
                ऐसे में प्रशिक्षु शिक्षकों और जूनियर शिक्षकों में गुस्सा है और वे शिक्षकों की किसी भी तरह की हाजिरी लिए जाने का विरोध कर रहे हैं।



Keywords ; teachers,btc,tet,teachers recruitment,basic education

Comments

Popular posts from this blog

प्रशासनिक अफसरों की भर्ती में धांधली ; आजतक ने स्टिंग ऑपरेशन करके उस धांधली का सच किया बेपर्दा

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

उच्च शिक्षा Online Classes : डिग्री कालेजों में ऑनलाइन शिक्षा की तैयारी शुरू

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण