परिषदीय स्कूलों में निर्धारित फॉर्मेट से छुट्टी लेने का आदेश जारी ; देखें फॉर्मेट

          सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए गुरुवार को एडी बेसिक ने एडवांस एप्लिकेशन फॉर्मेट जारी किया है।
           इस फॉर्मेट के बाद शिक्षक स्कूल बंक नहीं कर पाएंगे और उनके द्वारा ली गई सभी आकस्मिक छुट्टियों का ब्योरा रखना आसान होगा।
           बेसिक शिक्षा विभाग ने फिलहाल लखनऊ मंडल के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में इस फॉर्मेट से छुट्टी लेने का आदेश जारी कर दिया है।
            शिक्षकों को साल में जितनी आकस्मिक छुट्टी मिलती हैं क्रमांक संख्या के साथ उन्हें उतने ही फॉर्म दे दिए जाएंगे। इन फॉर्म पर ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) के प्री हस्ताक्षर होंगे। शिक्षक जब भी छुट्टी पर जाएंगे तो वहीं फॉर्म उन्हें देंगे।
            फॉर्म खत्म होने के बाद उन्हें छुट्टी के लिए पूर्व सूचना देनी होगी। अब तक शिक्षक एक सादे पेपर पर एप्लिकेशन देते थे। इससे एक ओर एप्लिकेशन के फर्जी होने के संभावना होती थी तो दूसरी ओर यह गणना नहीं हो पाती थी कि किस शिक्षक ने पूर्व कितनी छुट्टी ली हैं।


Keyward ; teachers,TET,basic school,education minister,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान