स्कूलों की मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाइन व्यवस्था , शिक्षा की गुणवत्ता बड़ी चुनौती ; बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन


          बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने कहा है कि स्कूलों की मॉनिटरिंग के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है।
          वहीं बच्चों के विकास के लिए खेलकूद पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह उस संदेश के अंश हैं जो बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने 26 जनवरी के लिए जारी किया है।      
           इस संदेश को 26 जनवरी को स्कूलों में पढ़ा जाएगा। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग में हो रही शिक्षक भर्ती से लेकर मिड डे मील में दूध बांटने तक का जिक्र है। श्री हसन ने कहा है कि स्कूल के विद्यार्थियों को बर्तन व स्कूल बैग बांटने के लिए भी व्यवस्था भी की जा रही है।    
           राज्य से लेकर स्कूल स्तर तक पर टॉस्क फोर्स गठित की गई है ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके।
           वहीं बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा ने अपने संदेश में कहा है कि यूपी ने बुनियादी शिक्षा के स्तर पर जेण्डर गैप को खत्म करने में सफलता पाई है क्योंकि अब छात्र व छात्रओं का नामांकन समान हो गया है।
            लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता बड़ी चुनौती है क्योंकि विद्यार्थियों की स्कूलों में उपस्थिति संतोषजनक नहीं है। कई विभागीय कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं लेकिन इनसे कोई खास उपलब्धि हासिल नहीं हो रही है।
            उन्होंने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आह्वान किया है कि वे मिल कर सामूहिक प्रयास से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में अपना योगदान दे।


Keyword ; teachers,students,monitoring,basic school,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

एलआईसी में एएओ के700पदों पर भर्ती

Jobs for the post of Professor and Registrar in Fire police

69 हजार शिक्षक भर्ती : जानें भर्ती प्रक्रिया में कौन-कौन सी है चुनौतियाँ ?क्या नई अड़चने फिर नियुक्ति में करेगी देरी!

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला