1100 याचियों को भी एडहॉक पर नियुक्ति देने का निर्देश ; सभी जिलों में 12 एवं 13 फरवरी को काउंसिलिंग

           प्राथमिक स्कूलों में 72825 शिक्षकों की नियुक्ति में शामिल होने के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक बड़ी संख्या में युवाओं ने याचिका कर रखी हैं।
            सात दिसंबर 2015 को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान 1100 याचियों को भी एडहॉक पर नियुक्ति देने का निर्देश दिया है। इसी को अमल में लाने के लिए मंगलवार को सचिव बेसिक शिक्षा ने आदेश जारी कर दिया है।
             इसमें कहा गया है कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा को अब तक 862 याचियों की सूची प्राप्त हुई है। वह सूची बुधवार शाम तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। बाकी अभ्यर्थियों की सूची जैसे मिलेगी ऑनलाइन कर दी जाएगी।
             सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी जिलों में 12 एवं 13 फरवरी को काउंसिलिंग कराई जाएगी। 14 एवं 15 फरवरी को नियुक्ति पत्र बांटकर हर हाल में 16 फरवरी तक प्रक्रिया पूरी की जानी है।
             सभी याचियों को यथा संभव उनके गृह जिले या फिर निकटस्थ जिले में नियुक्ति दिए जाने का निर्देश है।
             सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी बीएसए को काउंसिलिंग की प्रक्रिया, नियुक्ति का प्रारूप, समय सारिणी, नियुक्ति पत्र का प्रारूप एवं अन्य विस्तृत दिशा निर्देश भेजे जा रहे हैं।

Keyword ; teachers,tet,teachers recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) भर्ती 2018 ; कॉन्ट्रैक्ट इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती

CTET 2020: परीक्षा की तारीख, आवेदन पत्र, पंजीकरण, प्रवेश पत्र, योग्यता, सिलेबस, अधिसूचना पीडीएफ

बीएड 2016; प्रवेश काउंसिलिंग आज से, रैंक एक से 6500 तक के अभ्यर्थी बुलाए गए

ईएसआईसी नई दिल्ली भर्ती 2018 ; जूनियर इंजीनियर के 79 पदों पर नियुक्तियां

एनपीसीआईएल भर्ती 2018 ; असिस्टेंट ग्रेड-1 के पदों पर भर्तियां

एनआईईएलआईटी भर्ती 2018 ; 56 वैज्ञानिक के पदों पर भर्तियां

69000 शिक्षक भर्ती : लिखित परीक्षा के प्रश्नों को लेकर नहीं थमा विवाद, 200 से अधिक याचिकाएं अब तक 1.27 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

69000 शिक्षक भर्ती : 9439 ने नहीं भरा शिक्षक भर्ती का फार्म, मेरिट 31 मई को हो सकती जारी

टीजीटी और पीआरटी के 14 पदों पर भर्तियाँ, चयन वॉक-इन-इंटरव्यू से

मिशन सुप्रीम कोर्ट ; आज भी फैसला ना हो सका. अगली डेट 17 मई