12091 में असमंजस : नियुक्ति की गारंटी नहीं है काउंसलिंग

          12091 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग बुधवार को होगी। इसके लिए लगभग सभी जिलों ने रिक्ति एवं कटऑफ घोषित कर दिया है, पर अधिकांश अभ्यर्थी घोषित कटऑफ से कोसों दूर हैं।
            ऐसे में उन्हें शिक्षक के रूप में तैनाती मिलना मुश्किल नजर आ रही है। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग का कहना है कि जिस जिले में उनके नंबर कटऑफ से अधिक थे, वहीं जाकर काउंसिलिंग कराएं।
           परिषद के प्राथमिक स्कूलों में चल रही 72825 शिक्षकों की भर्ती के तहत 12091 युवाओं की नियुक्ति किए जाने के निर्देश हैं। यह वही अभ्यर्थी हैं जिनके अंक कटऑफ से अधिक होने के बाद भी वह नियुक्ति नहीं पा सके थे। ऐसे अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।
           कोर्ट के निर्देश पर बेसिक शिक्षा परिषद ने युवाओं से प्रत्यावेदन मांगे थे। करीब 75 हजार से अधिक प्रत्यावेदनों में से प्रथम दृष्ट्या 12091 ऐसे अभ्यर्थी मिले जिनके अंक कटऑफ से अधिक थे।
           सभी प्रकरणों को संबंधित जिलों में भेजा गया, वहां उनकी जांच हुई है। नियुक्ति को पिछले दिनों शासन ने हरी झंडी दी है। परिषद की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों का नाम अपलोड होते ही हंगामा मच गया है।


Keyword ; teachers,tet,72825recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड