15 हजार शिक्षक भर्ती ; पद न बढ़ाए जाने पर प्रमाण पत्र वापस करने की चेतावनी,क्रमिक अनशन जारी

           15000 शिक्षकों की भर्ती में और पद बढ़ाने की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन की अनदेखी पर अभ्यर्थियों ने रविवार को बीटीसी प्रशिक्षण और और टीईटी के प्रमाणपत्रों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।
            इसी बीच उनका क्रमिक अनशन जारी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि मांग पूरी न होने तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।
           इस बीच अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश के मंत्रियों से भी संपर्क किया है और उन्हें ज्ञापन दिया है। अभ्यर्थियों के अनुसार पंद्रह हजार शिक्षकों की भर्ती में कई बार आवेदन की तिथियां बढ़ाकर नए अभ्यर्थियों को तो शामिल किया गया लेकिन पद नहीं बढ़ाए गए।
            उनका कहना है कि सरकार 16448 नव सृजित भर्तियों को इसी में जोड़कर भर्ती प्रक्रिया पूरी करे। रविवार को अवकाश के बावजूद अनशन स्थल पर सभा की जिसमें बीटीसी बेरोजगार संघ के प्रदेश संयोजक रवीश ने कहा कि यदि यह मांग पूरी न की गई तो अभ्यर्थियों के टीईटी और बीटीसी प्रशिक्षण प्रमाणपत्र का भविष्य में कोी मूल्य नहीं रह जाएगा।
               उन्होंने चेतावनी दी कि चूंकि उन्हें प्रशिक्षण बेसिक शिक्षा परिषद से ही प्राप्त हुआ है, इसलिए मांग पूरी न होने पर वे अपने प्रमाणपत्र परिषद को वापस लौटाएंगे।


Keywords ; teachers,TET,15000recruitment,btc,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

3,500 Panchayat officials recruitment in Up

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन