15 हजार शिक्षक भर्ती ; सीटें बढ़ाने का मामला गूंजेगा सदन में, विधायकों ने आन्दोलनरत युवाओं से किया वादा,अनशन जारी

             प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती की सीटें बढ़ाने का प्रकरण अब सदन में गूंजेगा। शिक्षा निदेशालय में चल रहे अनशन के आठवें दिन शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी व कांग्रेस विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने युवाओं को आश्वस्त किया कि उनकी मांग जायज है और यह मामला सभी जनप्रतिनिधियों के सामने सदन में उठाया जाएगा, वहीं बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने युवाओं को आश्वस्त किया कि उनकी मांग शासन तक पहुंचाएंगे।
               बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। एक साल से अधिक का वक्त बीतने के बाद भी नियुक्तियां नहीं हो रही है। इसी बीच युवाओं ने सीटें बढ़ाने की मांग तेज कर दी है।
               उनका कहना है कि नव सृजित 16448 सीटों को 15 हजार भर्ती में जोड़ा जाए, तभी अधिकांश साथियों को मौका मिलेगा। इस मांग को लेकर आठ दिन से युवा शिक्षा निदेशालय में अनशन कर रहे हैं। सोमवार को दोनों विधायक उनके अनशन स्थल पर पहुंचे और उनकी मांगों को जायज ठहराया।
               परिषद सचिव के आश्वासन के बाद भी युवा आंदोलन खत्म करने के मूड में नहीं है उनका कहना है कि सीटें बढ़ाने का जब तक आदेश नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा।



Keywords ; teachers,TET,btc,15000recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

प्रसार भारती में उत्पादन सहायक और संवाददाता सहित 89 पदों पर भर्तियाँ, अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2019

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले