29334 शिक्षकों की भर्ती ; 82 अंक टीईटी उत्तीर्ण आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को जिलों में बचे हुए रिक्त पदों के सापेक्ष काउंसिलिंग में शामिल करने का निर्णय

           परिषदीय जूनियर हाईस्कूलों में गणित-विज्ञान विषयों के 29334 शिक्षकों की भर्ती में 82 अंक के आधार पर अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करने वाले आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को जिलों में बचे हुए रिक्त पदों के सापेक्ष काउंसिलिंग में शामिल करने का निर्णय किया गया है। इस बारे में बेसिक शिक्षा विभाग ने मंगलवार को शासनादेश जारी कर दिया है।
          गौरतलब है कि इस सिलसिले में 17 जून 2015 को जारी शासनादेश में गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती में टीईटी-2013 में 82 अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले आरक्षित वर्ग के याची अभ्यर्थियों के ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने का निर्देश दिया गया था।
          नये शासनादेश में 82 अंक पाकर टीईटी उत्तीर्ण आरक्षित वर्ग अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल करने के लिए कहा गया है।
          शासनादेश में गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती में पौत्री (पुत्र या पुत्री की पुत्री) (विवाहित या अविवाहित) को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे के तहत जिलों में खाली पदों के सापेक्ष काउंसिलिंग में हार्ड कॉपी में आवेदन स्वीकार करते चयन प्रक्रिया में शामिल करने के लिए कहा गया है।

Keywords ; teachers, tet,29334recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले