72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती ; 12,091 अभ्यर्थियों की एक और काउंसिलिंग 10 फरवरी को

          72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में 12,091 अभ्यर्थियों की एक और काउंसिलिंग 10 फरवरी को होगी। ये वे अभ्यर्थी हैं जो जिलों की कट ऑफ मेरिट में आ रहे थे लेकिन किन्हीं कारणों से उनका चयन नहीं हुआ था।
           ऐसे अभ्यर्थियों को बेसिक शिक्षा परिषद एक और मौका दे रहा है। जिन जिलों में रिक्तियां उपलब्ध हैं वहीं पर काउंसिलिंग होगी।
            इन अभ्यर्थियों के टीईटी अंक जिलों के मेरिट कट ऑफ से ज्यादा है लेकिन इसमें केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा जिन्होंने अभी तक आवेदित जिलों की काउंसिलिंग में भाग ही नहीं लिया या फिर भाग लेने के बाद भी चयनित नहीं हुए।
             उन अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में भाग लेने का अवसर नहीं मिलेगा जो काउंसिलिंग में आए लेकिन उनका अभ्यर्थन निरस्त हो गया या फिर वे चयनित तो हुए लेकिन उन्होंने नियुक्ति पत्र नहीं लिया।
            ऐसे अभ्यर्थी भी भाग नहीं ले सकेंगे जो किसी और जिले में प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में चयनित होकर काम कर रहे हों।
             इसलिए अभ्यर्थियों को शपथपत्र भी देना होगा कि वे कहीं और चयनित होकर काम नहीं कर रहे या फिर उन्होंने नियुक्ति पत्र लेने से इनकार नहीं किया। काउंसिलिंग के लिए उन्हीं जिलों में जा सकेंगे जहां अभ्यर्थियों के अंक कट ऑफ मेरिट से ज्यादा हों और वहां पर रिक्तियां भी हों।
            ऐसे अभ्यर्थियों की सूची 7 फरवरी को यूपी बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट (www.upbeb.org) पर देखी जा सकती है। 10 फरवरी को काउंसिलिंग होगी और 13 फरवरी को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
           सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद परिषद ने ऐसे अभ्यर्थियों से प्रत्यावेदन मांगे थे जिनके टीईटी अंक ज्यादा होने के बाद भी चयन नहीं हुआ था।
            इसके जवाब में 75,612 अभ्यर्थियों ने अपनी आपत्तियां दाखिल की थीं। इनका जिलों से प्राप्त कट ऑफ मेरिट से मिलान करने के बाद 12,091 अभ्यर्थी ही ऐसे पाए गए जिनके अंक जिलों की कट ऑफ मेरिट से ज्यादा थे।


Keywords ; teachers, tet,72825 recruitment, up govt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक