72825 शिक्षकों की भर्ती ; 12091 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी होते ही विवादों में

           12091 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी होते ही विवादों में घिर गई है। दर्जनों अभ्यर्थी कटऑफ से अधिक अंक पाने के बावजूद सूची से बाहर हैं।
            ऐसे अभ्यर्थियों का आरोप है कि बेसिक शिक्षा परिषद ने मनमाने ढंग से सूची बनाई है। सोमवार को अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों से मिलेंगे और अपनी आपत्ति से अवगत कराएंगे।
            अभ्यर्थियों के अनुसार सामान्य अभ्यर्थियों का न्यूतम कटऑफ 105 अंक और ओबीसी का 91 है। लेकिन कई अभ्यर्थियों का इससे अधिक अंक पाने के बाद भी चयन नहीं हुआ।
             ऐसे अभ्यर्थियों में कृष्णकुमार (113 अंक), पंकज कुमार सिंह (110 अंक), राहुल सिंह (114 अंक) आदि हैं। इसी तरह देवराज सिंह, उपेंद्र सिंह, विभूति सिंह, राहुल सिंह, इंद्रभान सिंह, विकास यादव, संजय सिंह, कौशलेंद्र नारायण पांडेय दीपक कुमार मिश्र, दीपक कुमार मिश्र, आनंद प्रकाश गुप्त के कटऑफ नंबर भी अधिक हैं।
              वैसे बेसिक शिक्षा परिषद ने यह स्पष्ट किया है कि ऐसे अभ्यर्थी काउंसिलिंग में प्रतिभाग करने के अर्ह नहीं होंगे, जो पहले की काउंसिलिंग में उपस्थिति हुए हों, किंतु अभ्यर्थन निरस्त हो गया हो।


Keywards; teachers,TET,72825recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

जेईई-मेन्स, जेईई-एडवांस्ड, NEET परीक्षा की तारीखों की घोषणा, यहां जाने विस्तार से

852 नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर ये भर्तियां, करें आवेदन 21 अगस्त 2019 तक

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

बीटीसी ट्रेनिंग ; विद्यार्थियों के इंटरनल असिस्मेंट की परीक्षा ऑनलाइन करवाने की तैयारी 

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अब आगामी एक जुलाई से सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार ही पढ़ाई

Recruitment in ONGC for 322 posts

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण मामला : अब आईआईएम ने शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण की छूट मांगी

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण