शिक्षकों को नई पेंशन पर निर्देश

          नई पेंशन योजना लागू करने के मामले में विधान परिषद के सभापति ओम प्रकाश शर्मा ने राज्य सरकार के कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विधान परिषद में शून्य काल के दौरान शिक्षक दल ने वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक, कर्मचारियों को नई पेंशन योजना का लाभ नहीं दिए जाने का मामला उठाया। ‘हिन्दुस्तान’ ने 3 फरवरी को शिक्षकों और कर्मचारियों की पेंशन कटौती न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। 
         इसकी गूंज सोमवार को विधान परिषद में सुनाई दी। शिक्षक दल के जगवीर किशोर जैन ने कहा कि प्रदेश के 50 फीसदी शिक्षकों के वेतन से 10 फीसदी कटौती नहीं की जा रही है और न सरकार की ओर से 10 फीसदी हिस्सा जमा हो रहा है। शिक्षक दल के सदस्यों ने कहा कि सरकार के इस रवैये से हजारों शिक्षक परिवार के प्रति चिंतित हैं। 
         नेता सदन अहमद हसन ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि सरकार शिक्षकों, कर्मचारियों के हितों को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले पर बातचीत कर इसे आगे बढ़ाया जाएगा। सभापति ओम प्रकाश शर्मा ने शिक्षकों के मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले को सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।




Keywords : teachers, tet,funds, pension

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक