शिक्षामित्रों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज ; राज्य सरकार और शिक्षामित्रों की ओर से जाने मानेवकील अदालत में पक्ष रखेंगे

           शिक्षामित्रों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में बुधवार से सुनवाई होगी। सचिव बेसिक शिक्षा आशीष गोयल समेत शिक्षा विभाग के सभी प्रमुख अधिकारी मंगलवार देर शाम दिल्ली पहुंच गए। राज्य सरकार और शिक्षामित्रों की ओर से जाने-माने वकील अदालत में पक्ष रखेंगे।
           शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार, शिक्षामित्रों और उनके संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुज्ञा याचिका (एसएलपी) दायर की है।
          सुनवाई न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और कीर्ति सिंह के कोर्ट में 24 फरवरी की सुबह से शुरू होगी। यह सुनवाई 25 और 26 फरवरी को चलने की भी उम्मीद है। राज्य सरकार और बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दबे और केके वेणुगोपाल बहस करेंगे।
         वहीं, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पी. चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, अमित सिब्बल, प्रयाग त्रिपाठी, मनोज प्रसाद, रंजीता रोहतगी और सौरभ कृपाल पक्ष रखेंगे।

Keywords ; teachers, tet,shikshamitra,samayojan,upgovt


Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions