बारहवीं के बाद ही पेशेवर शिक्षक बनने का नया कोर्स ; बीएबीएड एवं बीएससीबीएड

          बारहवीं की परीक्षा के बाद ही छात्रों के पास डॉक्टर और इंजीनियर के अलावा पेशेवर शिक्षक बनने का भी मौका होगा।
          मानव संसाधन विकास मंत्रलय इस साल से चार वर्षीय शिक्षक डिग्री कोर्स शुरू कर रहा है। इसे करने के बाद सीधे अध्यापक के रूप में नियुक्ति हो सकेगी।
 कोर्स लगभग तैयार : 
         राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने कोर्स करीब-करीब तैयार कर लिया है। एनसीटीई के चेयरमैन प्रोफेसर संतोष पांडा ने ‘हिन्दुस्तान’ को बताया कि कोर्स का मकसद 12वीं के बाद प्रतिभाशाली छात्रों को शिक्षक बनने के लिए प्रेरित करना है।
बीएबीएड -बीएससीबीएड : 
         कोर्स के नाम बीएबीएड एवं बीएससीबीएड हैं। दोनों कोर्स में फर्क यह है कि एक आर्ट्स और एक साइंस स्ट्रीम का है। इससे छात्रों का एक साल बचेगा। बीए और बीएड अलग-अलग करने में 5 साल लगते हैं। राज्यों से भी चर्चा : पांडा ने कहा कि सोमवार को शिक्षा मंत्रियों की बैठक में इस चार वर्षीय कोर्स पर भी चर्चा होगी।


Keyword; teachers,recruitment,new course,4years degree

Comments

Popular posts from this blog

जेईई-मेन्स, जेईई-एडवांस्ड, NEET परीक्षा की तारीखों की घोषणा, यहां जाने विस्तार से

852 नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर ये भर्तियां, करें आवेदन 21 अगस्त 2019 तक

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

बीटीसी ट्रेनिंग ; विद्यार्थियों के इंटरनल असिस्मेंट की परीक्षा ऑनलाइन करवाने की तैयारी 

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अब आगामी एक जुलाई से सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार ही पढ़ाई

Recruitment in ONGC for 322 posts

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण मामला : अब आईआईएम ने शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण की छूट मांगी

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण