समायोजित हुए शिक्षा मित्रों के वेतन भुगतान में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी ; अधिकारियों को लगाई फटकार

          बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने समायोजित हुए शिक्षा मित्रों के वेतन भुगतान में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते में सबका वेतन भुगतान किया जाए। इसमें हीला-हवाली बरतने वाले अधिकारी हटाए जाएंगे और अच्छा काम करने वाले अधिकारी इनकी जगह पर तैनात किए जाएंगे।
           बेसिक शिक्षा निदेशालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक में समायोजित शिक्षामित्रों के वेतन भुगतान को लेकर उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि शिक्षामित्रों को वेतन देने में हीला हवाली ठीक नहीं।
            हसन ने सभी जिलों में अध्यापक और अभिभावक हेल्पलाइन शुरू करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि एसएमस से अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाना सराहनीय प्रयास है। जिलों में अध्यापक अब समय से स्कूल आ रहे हैं। इसे जारी रखा जाए। वहीं उन्होंने 5 साल बाद दोबारा खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू करने पर भी खुशी जाहिर की।
             बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ध्यान दिया जाए। परीक्षाओं की शुचिता को बरकरार रखते हुए 30 मार्च तक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएं। उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं को कम से कम 3 महीने तक सुरक्षित रखा जाए ताकि निरीक्षण के समय उन्हें भी देखा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को नए सत्र की तैयारी करने के निर्देश भी दिए।
             बैठक में विभीगय सचिव आशीष गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अध्यापकों द्वारा एसएमएस से अवकाश लेने पर उसका भी रिकार्ड स्कूल में रखा जाए। साथ ही यह भी कहा कि यदि कोई अध्यापक निलम्बित किया जाए तो विधिवत जांच के बाद ही उत्तरदायित्व तय करते हुए ही बहाल किया जाए।
             बैठक में विभागीय निदेशक डीबी शर्मा, निदेशक एससीईआरटी सर्वेंन्द्र विक्रम बहादुर सिंह, साक्षरता निदेशक अवध नरेश शर्मा समेत सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

Keywords ; teachers, tet,recruitment, up govt

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड