चार लाख से भी अधिक शिक्षकों की पेंशन पर संकट ; नहीं मिला परमानेंट अकाउंट नंबर

           चार लाख से भी अधिक राज्य कर्मचारियों के पेंशन पर संकट खड़ा हो गया है। अधिकारियों की लापरवाही से दस साल बाद भी यूपी के कई विभागों में नई पेंशन नीति लागू नहीं हो पाई।
         नतीजतन, चार लाख से ज्यादा शिक्षकों व कर्मचारियों की पेंशन की कटौती नहीं रही।
          नहीं मिला परमानेंट अकाउंट नंबर: कुछ ने परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (पीआरएएन) आवंटित किए, तो कटौती शुरू नहीं हुई और कुछ ने तो अभी तक नंबर भी अलाट नहीं किए हैं। सबसे खराब स्थिति शिक्षा विभाग की है। डेढ़ लाख शिक्षा मित्रों को छोड़ दिया जाए, तो वर्ष 2006 से लेकर अब तक नियुक्ति करीब ढाई लाख शिक्षकों के पेंशन अंशदान की कटौती शुरू नहीं हुई।
            नई पेंशन योजना: यूपी में नई पेंशन योजना 28 मार्च 2005 से प्रभावी हुई। इसके मुताबिक 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त होने वाले कर्मचारी, अधिकारी व शिक्षक आ रहे हैं। नई पेंशन योजना के तहत पीएफ खाता खोल कर वेतन से कटौती शुरू होनी थी, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ।
               जताई नाराजगी: इससे शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है। शिक्षकों के पेंशन अंशदान की कटौती नहीं हो रही है।


Keyword ; teachers,pention,retirement,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक