बीटीसी 2013 ; तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा का अब तक परिणाम नहीं , शिक्षक बनने में रोड़ा

           अमूमन परीक्षा और परिणाम के जरिए ही नौकरियों की सीढ़ी चढ़ी जाती है, लेकिन बीटीसी 2013 के प्रशिक्षुओं का दर्द ठीक इसके उल्टा है।
            परीक्षा और परिणाम उनके शिक्षक बनने में रोड़ा बने हैं। तैयारी है कि जून तक इनमें से अधिकांश युवा शिक्षक बनने के अर्ह हो जाएंगे।
            बीटीसी 2013 बैच के युवाओं की तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा बीते दिसंबर 2015 में हुई थी। उसका अब तक परिणाम जारी नहीं हुआ इससे चौथे सेमेस्टर की परीक्षा कब होगी और उसका परिणाम कितने बाद जारी होगा, यह अभी तय नहीं है।
             असल में अधिकांश युवाओं ने शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी 2015 के लिए आवेदन किया है, उसका परिणाम इसी माह आ रहा ह। उसमें सफल होने वाले युवा तब तक शिक्षक नहीं बन पाएंगे जब तक कि बीटीसी का प्रशिक्षण पूरा न हो। शुक्रवार को सभी ने अपना दर्द परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में बयां किया।
            रजिस्ट्रार नवल किशोर ने सभी को आश्वस्त किया कि तीसरे सेमेस्टर का परिणाम मार्च के अंत तक आने की उम्मीद है इस समय उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है।
             वहीं चौथे सेमेस्टर की परीक्षा अप्रैल में कराने और परिणाम जून तक जारी करने की तैयारी है। यह सुनने के बाद युवा लौट गए।



Keywords ; teachers, Tet, btc,exam, results, upgovt

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

3,500 Panchayat officials recruitment in Up

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन