अगले माह से न्यू पेंशन स्कीम ; 10% कटौती होगी शिक्षक के खाते से और 10% सरकार देगी , दायरे में आ जाएंगे 3.5 लाख बेसिक शिक्षक

          प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों के करीब 2.5 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को जल्द पेंशन मिलेगी। चुनावी साल से पहले प्रदेश सरकार उन्हें यह तोहफा देने जा रही है।
         ये वे शिक्षक-कर्मचारी हैं, जो एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त हुए हैं। बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।
         केंद्र सरकार के बाद प्रदेश सरकार ने भी 2005 से पेंशन व्यवस्था खत्म कर दी थी। बाद में दबाव बना तो कई विभागों में नई पेंशन व्यवस्था के नाम पर वेतन से कटौती करके उसे बहाल कर दिया गया।
        लेकिन शिक्षा विभाग में संख्या अधिक होने के कारण सरकार लगातार टालती रही। इस मुद्दे पर 11 साल से शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं।
         प्रस्ताव के मुताबिक, पेंशन के लिए डीए सहित कुल वेतन की 10 फीसदी कटौती की जाएगी। इस कटौती के बराबर रकम सरकार भी अपनी ओर से पेंशन खाते में जमा करेगी।
         इस प्रस्ताव पर बेसिक शिक्षा मंत्री ने आदेश कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।
         माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने भी जल्द पेंशन का भरोसा हमारे प्रदर्शन के बाद दिलाया था। अब हम मांग करते हैं कि जल्द उस पर अमल हो। -डॉ.आरपी मिश्र, माध्यमिक शिक्षक संघ




Keywords ; teachers,pension scheme,sbtc2005,upgovt


Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक