समायोजन की मांग को लेकर शिक्षा मित्रों धरना जारी ; लिखित आश्वासन मिलने तक प्रदर्शन जारी रखने का एलान

          समायोजन की मांग को लेकर शिक्षा मित्रों (असमायोजित) का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन धरना स्थल पर डटे प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को विधान भवन का घेराव कर लिखित आश्वासन मिलने तक प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया।
         आदर्श शिक्षा सहायक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर सरकार के खिलाफ धरना देने के लिए सैकड़ों की संख्या में शिक्षा मित्र लक्ष्मण मेला स्थल पर एकत्र हुए।
          एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति वर्मा ने धरने का नेतृत्व किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब 14 हजार शिक्षा मित्रों का समायोजन न करके उनके साथ सौतेला व्यवहार कर ही है। उन्होंने सरकार से तृतीय चरण का शासनादेश जारी कर समायोजित करने की मांग की।
         उन्होंने मृतक शिक्षा मित्रों व मृतक समायोजित शिक्षा मित्रों के आश्रितों को योग्यतानुसार सरकार नौकरी देने की मांग उठाई। हेमंत कुमार ने कहा कि लिखित आश्वासन मिलने तक प्रदर्शन जारी रखने तक धरना लगातार जारी रहेगा। उ
          न्होंने बुधवार को विधान भवन का घेराव कर प्रदर्शन करने का एलान किया। धरने में संत कुमार, केदार नाथ, सुनीता देवी व साधना देवी सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारी उपस्थित रहे।
              प्रदेश अध्यक्ष ज्योति वर्मा ने बताया कि साल 2001 से 2002 के बीच नियुक्ति हुए सभी 26000 शिक्षा मित्रों का समायोजन जब तक नहीं किया जाएगा तब तक उनका आन्दोलन जारी रहेगा।

Keywords : teachers, tet,shikshamitra, samayojan



Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

3,500 Panchayat officials recruitment in Up

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन