बीटीसी के एक प्रमाणपत्र पर दो शिक्षक कर रहे नौकरी  ; शाहजहांपुर

            फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र पर नौकरी पाने के मामले तो खुल ही रहे हैं, अब बीटीसी के एक प्रमाणपत्र पर दो शिक्षकों के नौकरी करने का मामला सामने आया है।
           दोनों शिक्षकों के नाम और पिता का नाम समान है, जबकि जन्मतिथि में अंतर है। एक के पास शैक्षिक प्रमाणपत्र की मूल प्रति और दूसरे के पास उसकी द्वितीय प्रतिलिपि है।
            मामला तब खुला जब दोनों में से एक शिक्षक ने मामले की शिकायत बीएसए से की। हरदोई के शिरोमन नगर निवासी और ददरौल के उच्च प्राथमिक स्कूल पंथी में तैनात जयशंकर पुत्र कृष्णकुमार ने बीएसए को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि मिर्जापुर के प्राथमिक स्कूल में जयशंकर पुत्र कृष्णकुमार नाम के शिक्षक उन्हीं के प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे हैं।
             ददरौल के जयशंकर सीतापुर से अंतर्जनपदीय स्थानांतरण कराकर वर्ष 2005 में यहां आए थे जबकि दूसरे जयशंकर पुत्र कृष्णकुमार ने मिर्जापुर प्राथमिक स्कूल में वर्ष 2001 से सेवा शुरू की है। मिर्जापुर वाले जयशंकर देवरिया के नोनापार निवासी हैं।
             बीएसए ने इस शिकायत की जांच कराई तो चौंकाने वाले खुलासा हुआ। दोनों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों में एक ही वर्ष और एक ही अनुक्रमांक (वर्ष 1992, अनुक्रमांक 1276) का बीटीसी प्रमाणपत्र मिला। बीटीसी उत्तीर्ण का यह प्रमाणपत्र एक ही डायट राजकीय दीक्षा विद्यालय ददरौल से जारी हुआ है। दोनों के अंक पत्रों में अंक भी समान है। बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि मामला काफी गंभीर है और जांच जारी हैं।
                मिर्जापुर में नियुक्त जयशंकर पुत्र कृष्ण कुमार की जन्मतिथि आठ जुलाई 1971 है जबकि ददरौल में नियुक्त जयशंकर पुत्र कृष्ण कुमार की जन्मतिथि 20 मार्च 1969 है। संभावना है कि जन्मतिथि से ही असली और नकली जयशंकर का राज खुल जाएगा। मिर्जापुर वाले जयशंकर के पास बीटीसी का अंकपत्र है लेकिन प्रमाण पत्र नहीं है। जबकि ददरौल के जयशंकर के पास प्रमाणपत्र है।



Keywords ; teachers,TET,btc,fraud,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक