गुम हो गए प्राथमिक शिक्षकों के सात हजार पद : 12091 भर्ती के दावेदारों ने छेड़ी मुहिम

       प्राथमिक शिक्षकों के सात हजार पद गुम हो गए हैं। इन पदों का पता लगाने के लिए 12091 भर्ती के दावेदारों ने मुहिम छेड़ दी है।
         बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव से सवाल पूछने के बाद अब एससीईआरटी निदेशक से यह सवाल दोहराया जाएगा कि आखिर कहां चले गए इतने पद?
         बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में नियुक्ति पाने के लिए 12091 अभ्यर्थी प्रयासरत हैं। परिषद की ओर से कहा गया कि 72825 शिक्षकों की भर्ती में केवल साढ़े सात हजार पद शेष रह गए हैं।
        उन्होंने सवाल किया कि परिषद ने सात दिसंबर 2015 को शीर्ष कोर्ट में चल रही सुनवाई में कहा था कि 72 हजार शिक्षकों के पदों के सापेक्ष 14 हजार पद रिक्त हैं, तब कोर्ट ने 12091 अभ्यर्थियों पर विचार करने को कहा था।
         अभ्यर्थियों का कहना है कि परिषद के निर्देश पर हुई विशेष काउंसिलिंग में करीब 400 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई है। इस संबंध में सोमवार को ज्ञापन भी सौंपा गया है। यहां कुशल सिंह, देवेंद्र पांडेय व राकेश कुमार मौजूद थे।



Keywords ;  teaches, tet,72825recruitment, upgovt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक