3500 उर्दू शिक्षक भर्ती की चौथी काउंसिलिंग 28 मई को, बेसिक शिक्षा अधिकारी 25 मई को जारी करेंगे विज्ञापन

         3500 उर्दू के सहायक अध्यापकों की भर्ती पूरी करने की कशमकश जारी है। तीन काउंसिलिंग के बाद भी कई जिलों में पद खाली रह गए हैं।
         बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने इन पदों को भरने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारियों को चौथी काउंसिलिंग 28 मई को कराने का फरमान जारी किया है। यह प्रक्रिया उन्हीं जिलों में चलेगी, जहां सारे पद अब तक भरे नहीं जा सके हैं। बीएसए इसका विज्ञापन 25 मई को जारी करेंगे।
        बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 3500 उर्दू सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शासन ने पांच जनवरी को ही इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया था।
         प्राथमिक विद्यालयों में 19948 सहायक अध्यापकों के पदों में से 3500 पदों को सहायक अध्यापक (उर्दू भाषा) के लिए परिवर्तित किया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने जनवरी माह में ऑनलाइन आवेदन लिया।
           पंजीकरण, आवेदन एवं आवेदन पत्र में संशोधन की प्रक्रिया 15 फरवरी को पूरी हो गई। उसके बाद से तीन काउंसिलिंग कराई गई, लेकिन अब तक प्रदेश भर में उर्दू शिक्षक भर्ती की सभी सीटें भर नहीं पाई हैं। ऐसे में परिषद सचिव ने चौथी काउंसिलिंग 28 मई को कराने का आदेश जारी किया है।
          सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा गया है कि जिन जिलों में सीटें खाली रह गई है उन जिलों की 25 मई को विज्ञप्ति प्रकाशित करें।
           इसमें जो दावेदार अब तक काउंसिलिंग में प्रतिभाग नहीं कर सके वह इस मौके का लाभ उठा सकते हैं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।



Keywords; urdu teachers recruitment, tet,btc,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण