नौकरी मांगने के बदले मिलीं लाठियां ; सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नियुक्ति की मांग को लेकर युवा आमरण अनशन पर 

             नौकरी मांग रहे युवाओं पर मंगलवार को लाठीचार्ज हुआ। पुलिस ने आंदोलन कर रही महिलाओं एवं युवाओं को जमकर पीटा। इसमें दर्जनों युवा जख्मी हुए।
            बेसिक शिक्षा परिषद सचिव कार्यालय में तालाबंदी के बाद कर्मचारियों ने थाने में तहरीर दी थी। उसी के बाद से पुलिस-प्रशासन सक्रिय हुआ। आंदोलन की अगुआई कर रहे 13 नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। लाठीचार्ज से आमरण अनशन पर बैठे युवा भी भागे। देर शाम धरना स्थल खाली करा लिया और वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल जमा रहा।
             बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 72825 सहायक अध्यापकों की भर्ती की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सात दिसंबर 2015 को याचियों (नौकरी की विसंगतियों को न्यायालय में चुनौती देने वाले युवा) की नियुक्ति का आदेश दिया था। बीते 24 फरवरी को शीर्ष कोर्ट ने फिर कहा कि उन समस्त याचियों की जिनकी योग्यता सात दिसंबर के आदेश के अनुरूप है, को दस सप्ताह में नियुक्त किया जाए।
              युवाओं का कहना है कि निर्देश हुए दो माह बीत रहे हैं, पर अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। ऐसे में प्रदेश भर के युवाओं ने शिक्षा निदेशालय में मंगलवार को भी बेसिक शिक्षा परिषद सचिव कार्यालय का घेराव जारी रखा। अल्टीमेटम दिया कि जब तक नियुक्ति नहीं दी जाती आंदोलन जारी रहेगा।
               सुबह अजय कुमार सूर्यवंशी एवं वीरेंद्र प्रताप सिंह नियुक्ति की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गए। इसके बाद जनसभा होती रही। दोपहर बाद नियुक्ति में हीलाहवाली का आरोप लगाकर युवाओं ने परिषद दफ्तर में तालाबंदी कर दी।
              इस पर कर्मचारियों ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा गया कि युवाओं ने उनसे गालीगलौज की और सरकारी कार्य में बाधा डाली है। इस पर जल्द अंकुश लगाया जाए, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती है।
               पुलिस ने देर शाम निदेशालय की घेराबंदी करके लाठीचार्ज कर दिया। इसमें महिलाओं समेत बड़ी संख्या में युवा घायल हुए हैं। आंदोलन स्थल पर फिलहाल पुलिस का कब्जा है।


Keywords ; tet,72825recruitment,trainee,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

SBI में विशेषज्ञ कैडर अधिकारी के 38 पदों की भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन