वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नत और स्थानांतरण किये जाने की मांग; जल्द कोई निर्णय नहीं आया तो भूख हड़ताल

        वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नत किये जाने की मांग को लेकर अंतरजनपदीय शिक्षकों ने बुधवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन किया।
        शिक्षकों ने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की। दोपहर बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन के अधिकारी को ज्ञापन देकर प्रदर्शन समाप्त किया। ये सभी ‘अंतरजनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसो.’ के बैनर तले एकजुट हुए।
        संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पाण्डेय का कहना है कि सरकार ने प्रदेश भर में 44 हजार शिक्षकों का गृह जनपद में तबादला तो कर दिया, लेकिन उनके कई वषों के सेवा अनुभव को समाप्त करके कनिष्ठ शिक्षक के पद पर तैनाती दी गई।
       दूसरी तरफ नए शिक्षकों को पदोन्नाति दी जा रही है, जो उचित नहीं है। उन्होंने शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि को आधार बनाकर पदोन्नति की मांग उठाई। प्रदेश महामंत्री वाहिद अली ने बताया कि शासन शिक्षकों की मांग पर गंभीर नहीं है। जिससे शिक्षक आन्दोलनरत हैं। कहा कि शिक्षकों के हक में जल्द कोई निर्णय नहीं आया तो भूख हड़ताल को मजबूर होंगे।


Keywords ;  teachers, tet,transfer, upgovt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक