16,448 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; भर्ती शुरू करने के निर्देश दिए गए

            सरकारी प्राथमिक स्कूलों में 16,448 सहायक अध्यापकों की भर्ती एक सप्ताह के अंदर शुरू की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग केअफसरों को पंचम तल से भर्ती शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि हफ्तेभर में शासनादेश जारी हो जाएगा।
            बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी, उर्दू बीटीसी, बीएलएड और डीएड विशेष शिक्षा के साथ टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए भर्ती शुरू की जाएगी। शासन से संकेत मिलने के बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने नियुक्ति के संबंध में तैयारियां शुरू कर दी है।
             दरअसल कई बार आवेदन लेने के कारण 15 हजार भर्ती में अभ्यर्थियों की संख्या तीन गुना से अधिक होने के बाद सैकड़ों आवेदक सप्लीमेंटरी प्लान के तहत 2011-12 सत्र में खोले गए स्कूलों के लिए जुलाई 2015 में सृजित पदों को 15 हजार भर्ती में जोड़ने की मांग कर रहे थे।
              कोर्ट से अनुमति नहीं मिलने के बाद अब सरकार ने नए सिरे से नियुक्ति का मन बनाया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। जुलाई 2015 में 19948 पद सृजित किए गए थे। इनमें से 3500 पर उद्रू शिक्षकों की भर्ती शुरू कर दी गई। जिसके बाद 16448 पद बचे हैं।


Keywords  ; teachers,tet,16448posts,btc,sbtc,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

प्रसार भारती में उत्पादन सहायक और संवाददाता सहित 89 पदों पर भर्तियाँ, अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2019

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले