जानिए 7वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ गई है आपकी सैलरी


             नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सैलरी बढ़ने का इंतजाम हो गया है. केंद्रीय कैबिनेट ने आज 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का फैसला किया है जिसके आधार न्यूनतम सैलरी 7000 रुपये से बढ़कर 18000 रुपये हो गई है जबकि अधिकतम वेतन 90000 रुपये से बढ़ाकर 2.56 लाख रुपये हो गया है.                      आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया गया. केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 23 फीसदी तक के इजाफे को मोदी कैबि‍नेट की मंजूरी मिल गई है. लेकिन अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो क्या आप जानते हैं कि आपकी सैलरी वास्तव में कितनी बढ़ी है. लीजिए हम आपको बताएंगे कि आपकी सैलरी कितनी बढ़ी है और आपको कितना फायदा मिला है.

                         जानिए आपकी सैलरी कितनी बढ़ी:

जिन कर्मचारियों का मूल वेतन (बेसिक सैलरी) 7,000 रुपये था और उन्हें 15,750 रुपये मिलते थे अब उन्हें 18,000 रुपये मिलेंगे यानी उन्हें 2,250 रुपये का बढ़ा हुआ फायदा हर महीने मिलेगा. वहीं जिन कर्मचारियों का मूल वेतन 13,500 रुपये था और उन्हें 30,000 रुपये मिलते थे अब उन्हें 35,400 रुपये मिलेंगे यानी उन्हें 5,025 रुपये का बढ़ा हुआ फायदा हर महीने मिलेगा यानी साल में 60,300 रुपये का फायदा. 
                   जिन कर्मचारियों का मूल वेतन (बेसिक सैलरी) 21,000 रुपये था और उन्हें 47250 रुपये मिलते थे अब उन्हें 56,100 रुपये मिलेंगे यानी उन्हें 8,850 रुपये का बढ़ा हुआ फायदा हर महीने मिलेगा. इस तरह उनकी सैलरी में 1 लाख 6 हजार 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.
                     जिन कर्मचारियों का मूल वेतन 46100 रुपये था और उन्हें 103000 रुपये मिलते थे अब उन्हें 1,18,500 रुपये मिलेंगे यानी उन्हें 14,775 रुपये का बढ़ा हुआ फायदा हर महीने मिलेगा यानी साल भर में 1 लाख 77 हजार रुपये उनकी सैलरी में बढ़ गए हैं. वहीं जिन कर्मचारियों का मूल वेतन 80,000 रुपये था और उन्हें 1,80,000 रुपये मिलते थे अब उन्हें 2,25,000 रुपये मिलेंगे.
                 केबिनेट सेक्रेटरी लेवल के अधिकारी जिनका मूल वेतन 90,000 रुपये था और उन्हें हर महीने 2,02,000 रुपये सैलरी के रूप में मिलते थे उन्हें नई सैलरी के तहत 2,50,000 रुपये हर महीने मिलेंगे यानी 45,000 रुपये हर महीना उनकी सैलरी में बढ़ जाएंगे.
                  इस तरह से देखा जाए तो हरेक लेवल पर सैलरी बढ़ाने का फायदा सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा और इस बढ़ोतरी के बाद हर महीने आपके खाते में ज्यादा बढ़ी हुई रकम आएगी.
Keywords : teachers,salary,7thpay,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

IIGM, JRF की 15 वैकेंसी नवी मुंबई में

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

आर्मी पब्लिक स्कूल, बरेली में पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों के लिए भर्तियां, करें आवेदन 30 जून 2020 तक

ओपीएससी कटक में चिकित्सा अधिकारी (सहायक सर्जन) के 372 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में 500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती : 6 सितम्बर तक करें आवेदन