उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ; असिस्टेंट प्रोफसर के 1,150 पदों पर विज्ञप्ति जारी

                    उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफसर के पदों पर विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के तहत कुल 1,150 पदों को भरा जाएगा, जिनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 791, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 214 और अनुसूचित जाति के लिए 145 पद शामिल हैं।
                     इन रि‌क्तियों पर आवेदन करने के लिए उम्मीरवारों की शैक्षणिक योग्यता ‌विषय के अनुसार अलग-अलग है। इन पदों पर अधिकतम 32 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई, 2016 के आधार पर की जाएगी।
                      असिस्टेंट प्रोफसर के पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान स्वरूप 15,600-39,100 रुपये एवं ग्रेड पे 6,000 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
                      विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑनलाइन मान्य होंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.uphesconline.in पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
                     निर्धारित पद हेतु आवेदन शुल्क के तौर पर अनार‌क्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग को 2,000 रुपये एवं अनुसूचित जाति/ जनजाति को 1,000 रुपये जमा करने होंगे। इसके ‌अलावा प्रक्रिया शुल्क अलग से देय होगा। आवेदन की अंतिम ति‌थि 14 जुलाई, 2016 है, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम ‌तिथि 13 जुलाई, 2016 है।


Keywords ; teacher,prof,assistant prof,upgovt




Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान