बैंकों में 8822 PO के लिए भर्ती निकली ; ऐसे करें आवेदन

                 इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने 8822 पीओ/ मैनेजमेंट ट्रेनी पद के लिए नियुक्ति निकाली है। नियुक्ति 20 राष्ट्रीय बैंकों के लिए है। अभ्यर्थी 26 जुलाई से 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
                 आईबीपीएस ने इन पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा कराने का शेड्यूल रखा है। हालांकि इसमें फेरबदल भी हो सकता है। प्रोविजनल शेड्यूल के अनुसार 16, 22 और 23 अक्टूबर को ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगी। इसका रिजल्ट नवंबर में जारी होगा। वहीं ऑनलाइन मुख्य परीक्षा 20 नवंबर को होगा। इसका रिजल्ट दिसंबर में आएगा। इसके बाद अगले साल जनवरी/फरवरी में साक्षात्कार होंगे।
            आईबीपीएस की पीटी अक्टूबर में
पटना। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन(आईबीपीएस) की परीक्षा पैटर्न के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी। एक घंटा में अंग्रेजी भाषा के 30 और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड व रीजनिंग के 35-35 प्रश्न हल करने होंगे।
             अभ्यर्थी को तीनों विषय में क्वालिफाई करना होगा। वहीं मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी। जिसमें अंग्रेजी भाषा व जीएस से 40-40 प्रश्न और रीजनिंग व क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 50-50 प्रश्न रहेंगे। वहीं 20 प्रश्न का कंप्यूटर नॉलेज से रहेगा। एक घंटा 40 मिनट में इसे हल करना होगा। एक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है। एक गलत उत्तर पर 0.25 नकारात्मक अंक का भी प्रावधान किया गया है।
           सबसे ज्यादा 2200 वैकेंसी केनरा बैंक में:नई निकाली गई नियुक्ति में सबसे ज्यादा रिक्ति 2200 केनरा बैंक की है। वहीं आईडीबीआई बैंक से 1350 पदों की रिक्ति आई है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 889 पदों के लिए बहाली होनी है।
             बिहार में ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के संभावित केंद्र:आरा, औरंगाबाद, भागलपुर, बिहारशरीफ, दरभंगा, गया, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, समस्तीपुर और सीवान।


Keywords ; Banks,recruitment,po,jobs



Comments

Popular posts from this blog

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणी के कुल 3495 पदों पर भर्ती ; आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2018 तक

SCHOOL EDUCATION : स्कूलों में आएगा नया सिलेबस, बदलेंगी किताबें, सरकार ने दिया ये आदेश

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

ईएसआईसी नई दिल्ली भर्ती 2018 ; जूनियर इंजीनियर के 79 पदों पर नियुक्तियां

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

टीईटी 2011 की धांधली : 72,825 भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा भर्ती का विज्ञापन निकालने के साथ ही हो गया था तय

परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई संग रचनात्मकता पर भी जोर ; शैक्षिक सत्र 2016-17 के परिषदीय विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों के लिए जारी किया कैलेंडर

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई