सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में तृतीय चरण के शिक्षामित्रों ने विशेष अपील करने का लिया फैसला

    Pilibhit  : आदर्श शिक्षा सहायक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में शिक्षामित्रों के बकाया मानदेय भुगतान समेत कई  बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया। सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में तृतीय चरण के शिक्षामित्रों ने विशेष अपील करने का फैसला लिया है।
               जिलाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार की अध्यक्षता में शिक्षा सहायक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शिक्षामित्रों के चार माह से बकाया मानदेय, सुप्रीम कोर्ट में विशेष अपील करने, शिक्षामित्रों के शोषण का मुद्दा उठाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस दौरान शिक्षामित्र विशेष अपील दाखिल कर समानता का हक मांगेंगे।
                  समायोजित शिक्षक अन्य शिक्षकों की भांति बराबर काम कर रहे हैं। फिर उनके साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। जिला महामंत्री वीर सिंह गंगवार ने कहा कि मार्च से मानदेय नहीं मिला है, इस कारण आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कहा कि अगर समय से मानदेय नहीं मिला तो बीएसए कार्यालय में अनशन किया जाएगा।
                  इस मौके पर जिला प्रभारी रामा देवी, संगठन मंत्री इस्लाम बेग, निशा, मीना देवी, उपासना चौहान, नीतू गुप्ता, लीलावती, शहनाज परवीन, चंद्रकली, संदीप सिंह, ओम प्रकाश, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।नेहरू ऊर्जा उद्यान पर आयोजित आदर्श शिक्षा सहायक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी ।
                  जागरण

Keywords ; teachers,tet,shikshamitra,samayojan,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

प्रसार भारती में उत्पादन सहायक और संवाददाता सहित 89 पदों पर भर्तियाँ, अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2019

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले