16,488 शिक्षक भर्ती : सहायक अध्यापक बनने के लिए महात्मा गांधी और अमिताभ ने किया आवेदन !

          लखनऊ - समाचार का शीर्षक देखकर आपका चौंकना स्वाभाविक है. लेकिन यह सही है कि यूपी में सहायक शिक्षकों के लिए की जा रही भर्ती के आवेदनों में अमिताभ, गाँधी के अलावा और कई मशहूर हस्तियों के नाम वाले उम्मीदवार शामिल है.सबसे खास बात यह है कि 94 फीसदी अंकों के साथ महात्मा गाँधी इस सूची में टॉप पर हैं.
          इस सम्बन्ध में शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में अमिताभ और गांधी ही नहीं बल्कि 15 और ऐसे मशहूर हस्तियों से मिलते जुलते नाम शामिल हैंl.  
          बतादें कि इस लिस्ट को पहले स्थगित कर दिया था और आवेदकों की जांच के लिए एक समिति का गठन भी किया गया पर काफी सोच-विचार के बाद इन आवेदकों के नाम को मेरिट लिस्ट में बने रहने देने का फैसला किया गयाl
          गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में सहायक शि‍क्षकों की भर्ती की प्रावीण्य सूची तैयार की है, उसमें महात्मा गांधी को जहां सबसे ज्यादा अंकों के कारण टॉप पर जगह दी गई है, वहीं दूसरे स्थान पर एक महिला उम्मीदवार हैl जिसका नाम अरशद है और उसके टाइटल की जगह गाली लिखी हुई है l
            त्रिपाठी ने बताया कि जब सूची में शामिल कोई भी उम्मीदवार हाजिर नहीं हुआ तो हम समझ गए कि सभी आवेदन फर्जी हैं .बता दें कि उत्तर प्रदेश में 16,488 सहायक शिक्षकों के पद पर भर्ती हो रही है. इसके तहत लखनऊ में 33 खाली पदों के लिए 800 लोगों ने आवेदन किया है.


Keywords : teachers,Tet,recruitment,upgovt


Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

72 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों को स्कूलों में तैनाती देने का मामला : सरकार ने आयोग से अनुमति मांगी 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2011 सफेदा मामला : हाईकोर्ट ने ओएमआर शीट में व्हाइटनर प्रयोग करने वालों की सूची मांगी

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती : अपने ही साथियों से जूनियर हो गए एलटी ग्रेड शिक्षक, विवादों के चलते देरी से हो पाई नियुक्ति

110 सब-असिस्टेंट इंजीनियर, स्टाफ नर्स एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए भर्तियाँ, करें आवेदन 7 अप्रैल 2020 तक

सैनिक स्कूल में टीजीटी और नर्सिंग सहायक पदों के लिए भर्तियाँ, 29 जून 2019 तक करें आवेदन

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन