टीजीटी-पीजीटी 2016 : लिखित परीक्षा 2017 में ही होने के आसार

                      बोर्ड अफसरों का कहना है कि इम्तिहान 
जनवरी में जरूर कराया जा सकता है, लेकिन अब तक परीक्षा केंद्र आदि तय न होने से उसके पहले इम्तिहान हो पाने की कोई उम्मीद नहीं है। 
                    इसी तरह टीजीटी 2013 का विषयवार साक्षात्कार कार्यक्रम दे पाने से भी मना कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रतियोगी मोर्चा के पीएन वर्मा की अगुवाई में सोमवार को युवाओं ने कार्यालय का घेराव-प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में युवा पहुंचे।
                    युवाओं ने अफसरों से कहा कि वह 2016 का परीक्षा कैलेंडर 30 अक्टूबर तक जारी करें वरना आंदोलन होगा। अन्य मुद्दों पर चयन बोर्ड अध्यक्ष हीरालाल गुप्त से वार्ता हुई। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि 2016 की टीजीटी-पीजीटी परीक्षा जनवरी 2017 तक करा ली जाएगी। 
                     2011 की लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नवंबर से कराने की तैयारी है और 2011 का साक्षात्कार 2013 का टीजीटी साक्षात्कार खत्म होते ही शुरू किया जाएगा। 
                     अध्यक्ष ने 2013 टीजीटी साक्षात्कार की विषयवार तारीख घोषित करने से मना कर दिया। उन्होंने यह जरूर कहा कि 2013 के साक्षात्कार में लागू कोडिंग प्रणाली में शुचिता बनाए रखने के लिए रैंडम विधि अपनाई जाएगी।                          वहीं साक्षात्कार के सभी बोर्डो में अंक पहले की तरह ही मिलेंगे, सिलाई कढ़ाई टीजीटी में कुछ समस्या है उसका रिजल्ट जल्दी घोषित होगा। 





Keywords : teachers,tet,recruitment,tgt,pgt

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय रेलवे दे रहा है हर महीने 80,000 रुपये कमाने का मौका, जाने कैसे?

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

बीएड प्रवेश परीक्षा 2020-21 : 12 फरवरी से शुरू होंगे बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन, फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख छह मार्च

Jobs in Department of Post office for 740 posts

113 टीचिंग के पदों के लिए भर्तियाँ, 6 जून तक करें आवेदन

12 फरवरी को सैनिकों की भर्ती रैली यूपी में ; 24 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा

30 साइंटिस्ट-बी एवं साइंटिस्ट-सी पदों की वेकेंसी के लिए भर्तियाँ, 30 अप्रैल 2020 तक करें ऑनलाइन आवेदन

DRDO CVRDE में 116 आईटीआई अप्रेंटिस ट्रेनी पदों के लिए भर्तियाँ, 21 मार्च 2020 तक करें आवेदन

NIMHANS में एकाउंट्स / एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, आईटी कोऑर्डिनेटर और अन्य पदों पर भर्तियाँ, 7 जुलाई 2020 तक करें आवेदन