नौ हजार पदों पर शिक्षक भर्ती जल्द : अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे और दो माह में प्रक्रिया पूरी

            इलाहाबाद : सूबे के युवाओं के लिए खुशखबरी है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में नौ हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द शुरू होने जा रही है। तैयारी है कि अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे और दो माह में प्रक्रिया
पूरी होगी।
            परिषद सचिव ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। इसी माह प्रस्ताव पर मुहर लगने के आसार हैं। यही नहीं एनआइसी ने भी आवेदन लेने का टाइम स्लॉट जल्द देने के लिए हामी भर दी है। परिषदीय विद्यालयों में एक के बाद एक शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया जारी है।
            कुछ दिन पहले ही 16448 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है और अगली भर्ती का खाका खींच लिया गया है। असल में ऐसी तैयारी है कि विधानसभा चुनाव के मौके पर भी शिक्षकों की भर्तियां चलती रहे। शुरुआत पहले हो जाने से नियुक्तियों पर अधिसूचना का कोई असर नहीं पड़ेगा।
             बेसिक शिक्षा परिषद ने पांच हजार सहायक अध्यापकों की नियुक्ति करने का प्रस्ताव शासन को अनुमोदन के लिए भेजा है। इसी के साथ चार हजार उर्दू शिक्षकों की भर्तियां होनी है, इसके संकेत पिछले दिनों विभागीय मंत्री ने दिए थे। इन भर्तियों में बीटीसी, बीएलएड, डीएड एवं टीईटी उत्तीर्ण युवा प्रतिभाग कर सकेंगे।
              अफसरों की माने तो सारी भर्ती दो माह में पूरी कर ली जाएंगी। सब कुछ दुरुस्त रहा तो अक्टूबर से ही ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे इसके लिए एनआइसी ने भी हामी भर दी है, अब केवल शासन की मंजूरी मिलने भर का इंतजार है।
              पिछले दिनों शासन स्तर पर हुई बैठक में निर्देश दिया गया था कि जिलों में रिक्त पदों का ब्योरा मांगा जाए, ताकि उसी के अनुरूप नियुक्तियां हो सकें। विभागीय मंत्री ने एक और उर्दू शिक्षक भर्ती कराने को भी कहा था। उसी के बाद से परिषद एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी पदों को खंगालने में जुटे थे।


Keywords : teachers,tet,recruitment,Btc

Comments

Popular posts from this blog

SCHOOL EDUCATION : स्कूलों में आएगा नया सिलेबस, बदलेंगी किताबें, सरकार ने दिया ये आदेश

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

यूपी 69000 शिक्षक भर्ती: यहां देखें जिला आवंटन और अंतिम चयन सूची, 67867 उम्मीदवारों की काउंसलिंग 3 जून से 6 तक

चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट (CVPP- Chenab Valley Power Projects) में अपरेंटिस के 10 पदों पर भर्तियां, 25 फरवरी 2020 तक करें आवेदन