बीएलएड की काउंसलिंग डेट जारी ; काउंसलिंग 28 से 30 अगस्त के बीच

             लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजूकेशन (बीएलएड) पाठ्यक्रम की काउंसलिंग 28 से 30 अगस्त के बीच होगी। लविवि के शिक्षा संकाय में हुई बैठक मे इस पर सहमति बनी है। विस्तृत काउंसलिंग कार्यक्रम अगले एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा।
               बैठक में शिक्षा संकाय के डीन के साथ कॉलेज के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। उन्हें सिलेबस तथा कोर्स के ऑर्डिनेंस केे बारे में भी जानकारी दी गई। प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि बैठक में काउंसलिंग 28 से 30 अगस्त केे बीच कराने पर सहमति बनी है। इसके बाद भी अगर सीट खाली बचती हैं तो एक दिन काउंसलिंग का समय बढ़ा दिया जाएगा।

            यह पाठ्यक्रम इस साल से राजधानी के 13 डिग्री कॉलेजों में शुरू हुआ है। हर कॉलेज में 50 सीट के हिसाब से कुल 650 सीटे हैं। 13 अगस्त को हुई प्रवेश परीक्षा में कुल पंजीकृत 6,210 में से 4,773 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजूकेशन (एनसीटीई) का निर्देश होने की वजह से डिग्री कॉलेजों के दाखिले लविवि में केंद्रीकृत प्रणाली के आधार पर होंगे चार साल के पाठ्यक्रम की फीस एक लाख रुपये निर्धारित की है।


sabhar amarujala lku




keywords ; bled,teachersjob,btc,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

बीएड 2016; प्रवेश काउंसिलिंग आज से, रैंक एक से 6500 तक के अभ्यर्थी बुलाए गए