यूपी: शिक्षामित्रों का आंदोलन स्थगित, मांगे पूरी करने के लिए CM ने बनाई कमेटी

हिन्दुस्तान टीम , लखनऊ

               शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद  आंदोलन स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने समान कार्य, समान वेतन की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

                वहीं इनकी मांगों पर विचार करने के लिए विभागीय अपर मुख्य सचिव राज प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी और लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की कमेटी भी बनाई है। शिक्षा मित्रों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि वह उनके सामने अपनी पीड़ा व्यक्त करना चाहते हैं। लिहाजा मुख्यमंत्री ने बुधवार को शिक्षामित्रों से मुलाकात की।
                 एक घण्टे से ज्यादा चली मुलाकात में शिक्षा मित्रों की ओर से आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र शाही और उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला समेत कई नेता मौजूद रहे। शिक्षामित्रों ने मांग रखी है कि आश्रम पद्धति के स्कूली शिक्षकों की तरह  समान कार्य, समान वेतन पर सहमति दिया जाए।
                आश्रम पद्धति के स्कूलों में 11 माह 29 दिन का मानदेय दिया जाता है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कमेटी इस पर विचार करेगी। वहीं योगी आदित्यनाथ ने अगले तीन दिनों में बैठक कर शिक्षामित्रों की मांगों पर विचार करने के निर्देश भी दिए।
                शिक्षामित्र 17 से 19 अगस्त तक जिलों में प्रदर्शन कर  21 अगस्त से लखनऊ में डेरा डाले थे। लखनऊ के लक्ष्मण मेला स्थल पर शिक्षामित्रों ने 21-22 अगस्त को सत्याग्रह किया और 23 अगस्त को जेल भरो आंदोलन का कार्यक्रम था लेकिन प्रशासन ने शिक्षा मित्रों से इंतजार करने को कहा और बताया कि मुख्यमंत्री मुलाकात के लिए समय दे सकते हैं। लिहाजा गिरफ्तारियां नहीं हो पाईं।













Keyword ; teacher,tet,shikshamitra,samayojan,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

3,500 Panchayat officials recruitment in Up

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन