पर्सनल अ सिस्टेंट के 35 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित : अंतिम तिथि 12 अक्तूबर 2018

              दिल्ली हाईकोर्ट ने 35 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत चयनित उम्मीदवारों को पर्सनल असिस्टेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा। 

               योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर 2018 है। 

पर्सनल असिस्टेंट, कुल पद : 35 (अनारक्षित 10)
योग्यता : 

-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
-इंग्लिश शॉर्ट हैंड में 100 शब्द प्रति मिनट और इंग्लिश टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए।
-उम्मीदवार को कंप्यूटर पर काम करने की जानकारी होनी चाहिए।

वेतनमान : सातवें वेतनमान के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल सात के अनुसार।

चयन प्रक्रिया :

उम्मीदवारों का चयन पांच स्तरीय परीक्षा के जरिये किया जाएगा
-इसमें लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू भी शामिल है।-पहले चरण में लिखित परीक्षा (बहुविकल्पीय) होगी।

-दूसरे चरण में शॉर्ट हैंड और तीसरे चरण में टाइपिंग टेस्ट होगा।-चौथे चरण में लिखित परीक्षा (विवरणात्मक) होगी।


-लिखित परीक्षा (विवरणात्मक) में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

परीक्षा प्रारूप  लिखित परीक्षा (बहुविकल्पीय) -यह परीक्षा 120 अंकों की होगी और इसमें 120 प्रश्न होंगे।-इसमें पास होने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 फीसदी और एससी एवं एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 फीसदी अंक लाने होंगे।-इसमें जनरल इंग्लिश के 60, जनरल नॉलेज के 30 और जनरल इंटेलिजेंश के 30 प्रश्न होंगे।-इसमें 25 फीसदी नेगेटिव अंक हैं यानी चार गलत उत्तर होने पर एक अंक काट लिए जाएंगे।


स्किल टेस्ट
-पहले चरण की परीक्षा में पास होने के उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट में शामिल किया जाएगा।
-इसमें शॉर्ट हैंड और टाइपिंग स्पीड का टेस्ट किया जाएगा।
-इसमें अधिकतम तीन फीसदी गलतियों को नजरअंदाज किया जाएगा।

लिखित परीक्षा (विवरणात्मक ) 
-लिखित परीक्षा (बहुविकल्पीय), शॉर्ट हैंड और टाइपिंग टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को इसमें शामिल किया जाएगा।
-यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
-इसमें ट्रांसलेशन, लेख, लेटर राइटिंग और काम्प्रिहेंशन से 25-25 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।
-इसमें पास होने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 फीसदी और एससी एवं एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 फीसदी अंक लाने होंगे।

इंटरव्यू :
-लिखित परीक्षा (विवरणात्मक ) पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
-इंटरव्यू कुल 30 अंक का होगा।
-इसमें पास होने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 फीसदी और एससी एवं एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 फीसदी अंक लाने होंगे।

उम्र सीमा : अधिकतम 27 वर्ष।
-ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
-एससी एवं एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क :
-300 रुपये सामान्य एवं ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए।
-150 रुपये एससी,एसटी एवं दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए।
-शुल्क का भुगतान ऑनलाइन डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिये कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया :
सबसे पहले संस्थान की वेबसाइट 

www.delhihighcourt.nic.in पर लॉग-इन करे।
-इसके बाद होम पर बाईं चरफ पब्लिक नोटिस कॉलम के तहत जॉब अर्प्चूनिटी पर क्लिक करें।
-इसके बाद एक अलग पेज खुल जाएगा जहां वेकेंशी नोटिस रिगार्डिंग पर्सनल असिस्टेंट कॉलम के सामने पीडीएफ आइकॉन पर क्लिक करें।
-ऐसे करने पर पद  जुड़ा विज्ञापन खुल जाएगा।
-विज्ञापन में अपनी योग्यता जांचने के बाद दिए गए निर्देश के मुताबिक आवेदन पत्र भरना है।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 12 अक्टूबर 2018

वेबसाइट : www.delhihighcourt.nic.in 
























                Sabhar hindustan.com
Keywords - jobs,govtjobs,news,money
 

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

बीएड 2016; प्रवेश काउंसिलिंग आज से, रैंक एक से 6500 तक के अभ्यर्थी बुलाए गए

मोती कैसे प्राप्त करें ?