हेड कांस्टेबल के पदों पर कुल 73 रिक्तियां घोषित : करें ऑनलाइन आवेदन , अंतिम तारीख 23 अक्टूबर 2018

                   इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (आईटीबीपी) ने हेड कांस्टेबल (एजुकेशन एंड स्ट्रेस काउंसलर) के पदों पर कुल 73 रिक्तियां घोषित की हैं। इसमें 11 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 
                   इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर 2018 है। रिक्त पद, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी इस प्रकार है :
हेड कांस्टेबल (एजुकेशन एंड स्ट्रेस काउंसलर), 
पुरुष, पद : 62 (अनारक्षित- 32)
हेड कांस्टेबल (एजुकेशन एंड स्ट्रेस काउंसलर), 
महिला, पद : 11 (अनारक्षित- 05)
योग्यता : 
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हो और साइकोलॉजी एक विषय के रूप में पढ़ा हो। अथवा किसी भी विषय में ग्रेजुएट होने के साथ बीएड या बैचलर ऑफ ट्रेनिंग की योग्यता हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 20 और अधिकतम 25 वर्ष। 
वेतनमान : 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह। 
आवेदन शुल्क : 100 रुपये। 
- एससी/एसटी/महिलाओं को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है। 
चयन प्रक्रिया :
-अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक मानदंड (पीएसटी), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 
-पीएसटी में सफल होने के बाद पीईटी देना होगा। 
-पीईटीमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक आईडेंटिफिकेशन होगा।
-बायोमेट्रिक आईडेंटिफिकेशन के बाद फिर लिखित परीक्षा देनी होगी। 
लिखित परीक्षा का स्वरूप :
-परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। 
-इसमें कुल परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। 
-सवालों को हल करने के लिए कुल दो घंटे का समय मिलेगा।  
शारीरिक मानदंड (उपरोक्त सभी पद) : 
- कद (पुरुष) : 170 सेंटीमीटर।
- कद (महिला) : 157 सेंटीमीटर।
- सीना (केवल पुरुष) : 80 सेंटीमीटर। फुलाने पर 85 सेंटीमीटर। 
- वजन : कद और आयु के सही अनुपात में।
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट 
उपरोक्त सभी पद  : 
- दौड़ (पुरुष) : 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी। 
- दौड़ (महिला) : 800 मीटर की दौड़ 4 मिनट 45 सेकेंड में पूरी करनी होगी। 
- लॉन्ग जंप (पुरुष) : 11 फीट (3 मौके)
- लॉन्ग जंप (महिला) : 9 फीट (3 मौके)
- हाई जंप (पुरुष) : साढ़े 3 फीट (3 मौके)
- हाई जंप (महिला) : 3 फीट (3 मौके)
आवेदन प्रक्रिया :  
- उम्मीदवारों को वेबसाइट ( www.recruitment.itbpolice.nic.in) पर लॉगइन करना होगा। 
- इसके बाद रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर रिक्तियों से संबंधित विज्ञापन खोलना होगा। 
- विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़कर पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच करें। 
-पहली बार आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को सबसे पहले लॉग-इन और यूजर आईडी बनानी होगी।ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि के जरिये लॉग-इन और यूजर आईडी बनेगी।
- इसके बाद विज्ञापन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। 
महत्वपूर्ण तिथि : 
 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 23 अक्टूबर 2018

















                        Sabhar hindustan.comKeywords - jobs,govtjobx

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) में DEO, Database Administrator और GIS Application Developer के पदों पर भर्तियाँ, 10 जनवरी 2020 तक करें आवेदन

Apply for 165 Intelligence Officer and Other Posts

Age changes in enroll 15,000 assistant teachers and application to include VBTC candidates from 20 August 2015