एनपीसीआईएल भर्ती 2018 ; असिस्टेंट ग्रेड-1 के पदों पर भर्तियां

न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने विभिन्न श्रेणी में 13 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मंगवाए हैं।

 इसके तहत मद्रास एटॉमिक पावर स्टेसन (एमएपीएस) में असिस्टेंट ग्रेड-I के पद पर नियुक्तियां होंगी। 

आवेदन ऑनलाइन करना है। 

आवेदन की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है। 

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 27 नवंबर से होगी।

असिस्टेंट ग्रेड-1 (एचआर), पद: 05 (अनारक्षित 04)

असिस्टेंट ग्रेड-1 (एफएंडए), पद: 05 (अनारक्षित 03) 

असिस्टेंट ग्रेड-1 (सीएंडएमएम), पद: 03 (अनारक्षित 01)

वेतनमान:  उपरोक्त सभी पद के लिए 25,500 रुपये।

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

उम्र सीमा: उपरोक्त सभी पद के लिए न्यूनतम 21 और अधिकतम 28 साल।

आवेदन शुल्क: इसकी अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें।

आवेदन प्रक्रियाः

-ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले संस्थान की वेबसाइट (www.npcilcareers.co.in) के करियर्स ऑप्शन पर क्लिक करें। 

-इसके बाद पद से संबंधित विज्ञापन के लिंक के साथ दिए गए क्लिक हियर टू व्यू डिटेल्स एंड अप्लाई ऑनलाइन का लिंक दिया गया है। 

-व्यू डिटेल्प पर क्लिक करने पर एडवर्टाइजमेंट का पेज खुल जाएगा। इसे सावधानी से पढ़ते हुए योग्यता जांच लें।

-इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करने पर रजिस्ट्रेशन का पेज खुल जाएगा। 

-ऑनलाइन आवेदन तीन चरण में पूरा होगा।

-पहले चरण के लिए अप्लाई ऑप्शन से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। यहां अपना नाम, पद, कैटेगरी आदि दर्ज करें। 

-रजिस्ट्रेशन के पूरा होने पर रजिस्टर्ड ई-मेल पर यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा। 

-दूसरे चरण में रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें। 

-तीसरे चरण में आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज करनी होंगी। 

-आवेदन फॉर्म में फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करना है। 

-स्कैन फोटो के फाइल का आकार अधिकतम 50 केबी और हस्ताक्षर की अधिकतम 20 केबी होना चाहिए।

-आवेदन पत्र अंतिम रूप से भरने के बाद सावधानी से पढ़ने के बाद उसे सब्मिट करें।

-अंतिम रूप से भरे गए आवेदन का प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण तिथियां :

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 14 दिसंबर 2018

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत : 27 नवंबर 2018














                          साभार हिंदुस्तान.कॉम

Comments

Popular posts from this blog

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणी के कुल 3495 पदों पर भर्ती ; आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2018 तक

Recruitment 2017 for 179 PGT, TGT & Other Posts

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

ईएसआईसी नई दिल्ली भर्ती 2018 ; जूनियर इंजीनियर के 79 पदों पर नियुक्तियां

एलटी ग्रेड 10,768 शिक्षक भर्ती : तैनाती और ज्वाइनिंग ऑनलाइन

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

टीईटी 2011 की धांधली : 72,825 भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा भर्ती का विज्ञापन निकालने के साथ ही हो गया था तय

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी