DRDO में अप्रेंटिस के 116 पदों के लिए भर्तियाँ, अब 17 अप्रैल 2020 तक करें ऑनलाइन आवेदन

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में अप्रेंटिस के 116 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
 कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच डीआरडीओ के इन पदों पर अब 17 अप्रैल 2020 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
दरअसल, डीआरडीओ ने अप्रेंटिस ट्रेनी के तहत कारपेंटर, फिटर, ड्राफ्ट्समैन (मेकेनिकल ), मेकेनिक मोटर व्हीकल, पेंटर, प्लंबर, टर्नर और होल्डर समेत कुल 116 पदों पर वैकेंसी निकाली है।
 जिसकी अंतिम तिथि 3 अप्रैल निर्धारित थी, उसे अब बढ़ाकर 17 अप्रैल 2020 कर दिया गया है।
आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता:
डीआरडीओ के इन पदों पर आवेदन करने के 10वीं की परीक्षा पास होने के साथ पद से संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम उम्र 27 वर्ष निर्धारित है। जबकि ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3 साल और एससी/एसटी के आवेदकों को 5 साल की छूट मिलेगी।उम्र की गणना 01 मार्च 2020 के आधार पर की जाएगी।
किस आधार पर होगा चयन?
योग्य उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। 
आवेदन करने के लिए कोई फीस का भुगतान नहीं करना है।
कैसे करें आवेदन:
इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://rac.gov.in पर Login करें।
होमपेज खुलने के बाद लेटेस्ट सेक्शन में जाएं।
 यहां नीचे की ओर Advertisement No.CVRDE/ADMIN/2020 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद नया पेज खुलेगा। जहां विज्ञापन देखने के लिए View Advertisement लिंक पर क्लिक करें।
 अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान