68500 शिक्षक भर्ती ; अफसरों की उड़ी नींद, बड़े पैमाने पर धांधली साबित

68500 सहायक अध्यापक भर्ती की सीबीआई जांच के आदेश से बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की नींद उड़ी हुई है। 

लिखित परीक्षा के परिणाम में बड़े पैमाने पर धांधली साबित होने के बाद ही सीबीआई जांच के आदेश हुए हैं। हाईकोर्ट में हुई याचिकाओं ने एक-एक कर गड़बड़ी का खुलासा कर दिया।

अनुसूचित जाति वर्ग की छात्रा सोनिका देवी ने सबसे पहले कॉपी बदलने को लेकर याचिका की थी। सोनिका देवी समेत अन्य की याचिका पर ही सीबीआई जांच होने जा रही है। 

जांच में पता चला की सोनिका देवी समेत कुल 12 अभ्यर्थियों की कॉपियां बदली गई थीं। रिजल्ट तैयार करने वाली एजेंसी ने भी 12 अभ्यर्थियों की कॉपियां बदलने की बात स्वीकार की लेकिन इसके बावजूद सरकार ने एजेंसी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई नहीं की। 

कई अभ्यर्थियों को परीक्षा पास होने के बावजूद फेल कर दिया गया। कोर्ट का मानना है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए अपने पसंदीदा अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ दिया है। जिसके लिए भ्रष्टाचार का सहारा लिया गया।

 यह उन अभ्यर्थियों के साथ धोखा है जिन्होंने इस विश्वास के साथ भर्ती के लिए आवेदन किया था कि पारदर्शी तरीके से चयन होगा। लेकिन वे जानकर हैरान हैं कि जानबूझकर अभ्यर्थियों को सही नंबर नहीं दिया गया।











                            Sabhar Hindustan.com


Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण