UPTET answer key 2018 : गुरुवार को आज जारी होगी परीक्षा की आंसर की, 23 नवंबर की शाम 6 बजे तक ली जाएंगी ऑनलाइन आपत्ति

उम्मीदवार यूपी बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in से उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

 समय सारिणी के मुताबिक अध्यापक पात्रता परीक्षा-2018 का रिजल्ट आठ दिसम्बर को घोषित होगा।

यूपी-टीईटी की उत्तरमाला अब आज 22 नवंबर को वेबसाइट पर जारी होगी, पहले इसके जारी होने की तिथि 20 नवंबर थी, जिसे बढ़ाकर 21 कर दिया था। 

15 अक्तूबर को जारी टाइम टेबल के अनुसार उत्तरमाला पर 23 नवंबर की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति ली जाएंगी। 

उम्मीदवार यूपी बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in से उत्तर कुंजी देख सकते हैं।


 अगर उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति है तो ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. प्रभात कुमार ने बातचीत में बताया कि रविवार को हुई इस परीक्षा में लगभग 95 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। 

समय सारिणी के मुताबिक टीईटी का रिजल्ट 8 दिसम्बर को घोषित होना है।

रविवार को यूपी टीईटी परीक्षा संपन्न हुई और परीक्षा में 17,83,716 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था जिनमें लगभग 95 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

 प्राप्त आपत्ति पर विषय विशेषज्ञों की समिति गठित कर 29 तक उसका निराकरण किया जाएगा। 

उसके बाद संशोधित उत्तरमाला 30 नवंबर को वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।

 विषय विशेषज्ञों की रिपोर्ट को समाहित करते हुए संशोधित उत्तरमाला के आधार पर परिणाम आठ दिसंबर को जारी किया जाएगा। एक महीने के अंदर प्रमाणपत्र मिलेगा।














                     साभार हिंदुस्तान.कॉम

Comments

Popular posts from this blog

UP में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले की सुनवाई SC में चंद मिनटों में पलटी, जानें शिक्षामित्रों पर किसने दी क्या दलील

jobs for 150 Assistant agriculture officer in opsc

NCRTC में 52 पदों पर भर्तियां, योग्य उम्मीदवार 04 दिसंबर, 2020 तक करें आवेदन

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में नौकरी का सुनहरा मौका, 15 जुलाई 2020 तक करें आवेदन

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड : नए अधिनियम से शिक्षकों के खिलाफ मनमानी की छूट, धारा 21 में छेड़छाड़ का विरोध